नेकी की दीवार का हुआ शुभारंभ, मथुरा शहर मेंअनेक जगह बनाई जाएगी नेकी की दीवार: विनोद दीक्षित | New India Times

अली अब्बास, ब्यूरो चीफ, मथुरा (यूपी), NIT:

नेकी की दीवार का हुआ शुभारंभ, मथुरा शहर मेंअनेक जगह बनाई जाएगी नेकी की दीवार: विनोद दीक्षित | New India Times

ब्रज यातायात एवं पर्यावरण जनजागरूकता रजि. समिति उत्तर प्रदेश के द्वारा स्वर्गीय श्री चंद्रकला अग्रवाल की स्मृति में नेकी की दीवार बनाई गई जिसका शुभारंभ समिति संरक्षक बल्देव विधायक पूरन प्रकाश के द्वारा किया गया। इस नेकी की दीवार के माध्यम से ऐसे जरूरतमंद लोगों को गर्म कपड़े मिलेंगे जो जरूरत के हिसाब से कपड़ा खरीद नहीं सकते, ठंड से बचने के लिए ऐसे लोगों को कपड़े उपलब्ध किए जाएंगे। शुभारंभ करते हुए विधायक पूरन प्रकाश ने कहा कि यह बहुत नेक काम है कि ठंड के समय किसी जरूरतमंद को गर्म कपड़े, जूते, चप्पल उपलब्ध हो जाएं, इससे बड़ा कोई पुनीत कार्य नहीं है। इसके लिए उन्होंने पूरी ब्रज यातायात टीम को सराहनीय कार्य के लिए दी बधाई।

शुभारंभ के अवसर पर प्रदेश अध्यक्ष विनोद दीक्षित ने कहा कि यह नेकी की दीवार दीक्षित इंश्योरेंस फिनकॉर्प के सामने बीएसए इंजीनियरिंग कॉलेज रोड मथुरा के सामने बनाई गई है, यहां पर जिन लोगों को गर्म कपड़ों की जरूरत है इनको गर्म कपड़े मिलेंगे, जिनके पास ज्यादा है वहां पर छोड़ सकते हैं जिससे किसी जरूरतमंद लोगों के काम वह कपड़ा आ सके। आने वाले समय में मथुरा महानगर में कई जगह नेकी की दीवार बनाई जाएंगी। नेकी की दीवार का संयोजक हेमंत अग्रवाल को बनाया गया है।

इस अवसर पर बीएसए पुलिस चौकी इंचार्ज उप निरीक्षक संदीप कुमार, प्रदेश महासचिव मनीष दयाल, मीडिया प्रभारी हेमंत अग्रवाल, शशिकांत दीक्षित, संजीव कुमार दीक्षित, नरेंद्र दीक्षित, मनीष शर्मा, दीपक वर्मा, गगन अग्रवाल उर्फ गोलू, राजीव शर्मा, कांस्टेबल संदीप कुमार, मनोज कुमार आदि लोग मुख्य रूप से उपस्थित रहे।

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Exit mobile version