सरकारी कर्मचारियों से हफ्ता वसूली करने वाले चार फर्जी पत्रकार गिरफ्तार, मप्र में फर्जी पत्रकारों का गिरोह सक्रिय | New India Times

संदीप शुक्ला, भोपाल, NIT; ​सरकारी कर्मचारियों से हफ्ता वसूली करने वाले चार फर्जी पत्रकार गिरफ्तार, मप्र में फर्जी पत्रकारों का गिरोह सक्रिय | New India Timesइस समय पूरे देश में पत्रकारिता को बदनाम करने का खेल काफी बडे स्तर पर चल रहा है। कहीं असली पत्रकार पत्रकारिता की आड में माफियाओं और सरकारी अधिकारियों से हफ्ता वसूली कर रहे हैं तो कहीं फर्जी पत्रकार अपने आप को पत्रकार जाहिर कर अवैध वसूली कर पत्रकारिता के सम्मानित पेशे को बदनाम कर रहे हैं। ऐसा ही एक मामला मप्र के श्योपुर जिले में सामने आया है जहां कुछ शातिर बदमाश अपने आप को पत्रकार जाहिर कर सरकारी कर्मचारियों को डरा धमका कर अवैध वसूली कर रहे थे। पुलिस अधीक्षक के मार्गदर्शन में अब तक इस रैकेट के 4 फर्जी पत्रकारों गिरफ्तार हो चुके हैं जबकि बाकी सदस्‍यों की तलाश जारी है।

मीडिया सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक़ मध्यप्रदेश के श्योपुर जिले में पुलिस ने सरकारी कर्मचारियों को खबर छापने के नाम पर डरा धमका कर अवैध वसूली करने के मामले में दो महिला सहित चार फर्जी पत्रकारों को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस सूत्रों के अनुसार चार दिन पहले बरगवां थाने के परतवाड़ा के कुछ सरकारी शिक्षकों ने पुलिस अधीक्षक शिवदयाल गुर्जर को शिकायत की थी की कुछ पत्रकारों ने वीडियो बनाकर उसके स्कूल की अनियमितता की शिकायत के नाम पर उन से पैसे लिए थे तथा बैंक एकाउंट में भी पैसे डलवाये थे। शिकायत के बाद पुलिस ने दो दिन में शिवपुरी के पोहरी निवासी किरण भार्गव, महाराज धाकड़ , नोशीन बानो, शशिकांत भार्गव को फर्जी पत्रकार के नाम पर अवैध वसूली के आरोप में गिरफ्तार कर लिया है। गिरफ्तार आरोपियों से पूछताछ जारी है। पूछताछ में और कई वसूली के मामलों के खुलासे की उम्मीद है तथा साथ ही फर्जी पत्रकारों के इस रैकेट के अन्य सदस्यों के बेनकाब होने और जल्द ही गिरफ्तार किये जाने का आश्वासन पुलिस अधीक्षक ने मीडिया को दी है। 

By nit

Exit mobile version