गुलज़ार अहमद, मैनपुरी ( यूपी ), NIT;
भोंगाव क्षेत्र में भीमसेन की अमरूद की बगिया में अमरूद के पेड़ से लटकता हुआ एक युवक कावशव मिला है। मृतक का शव शर्ट से फांसी पर लटका मिला। बगिया स्वामी की भैंस खुलकर बगिया में चले जानेरपर जब वह बाग में पहुंचा तो घटना की जानकारी हुई।, पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव उतार कर पंचनामा कर लाश को पोस्ट मार्टम के लिए रवाना कर दिया है।, मृतक की उम्र लगभग 30 साल आंकी जा रही है। समाचार लिखे जाने तक मृतक की शिनाख्त नहीं हो सकी है।
