मेहलक़ा इक़बाल अंसारी, बुरहानपुर (मप्र), NIT:

मसूद मोहम्मद खान और वाजिद इकबाल की सरपरस्ती में मशहूर शायर अखिल राज इंदौरी के शेअरी मजमुआ लावा का विमोचन कार्यक्रम के मुख्य अतिथि वरिष्ठ कांग्रेसी नेता मुन्ना यादव और विशेष अतिथि मुशर्रफ ख़ान की गरिमामय उपस्थिति में संपन्न हुआ। कार्यक्रम की अध्यक्षता महमूद रज़ा ने की। इस अवसर पर विशिष्ट अतिथि के रुप में पार्षद हमीद डायमंड, पार्षद एजाज, इमरान बेग, अमान मोहम्मद गोटेवाला, एडवोकेट हनीफ अंसारी मौजूद थे। कार्यक्रम में कर्नाटक के वरिष्ठ शायर ज़हिर अहमद फना साहब का भी सम्मान किया गया। देर रात तक चले इस मुशायरे में बुरहानपुर के उस्ताद शायर जमील अज़गर, मजाज़ आशना, मेहबूब परवाज़, एजाज उम्मीदी, शऊर आशना, कमरुद्दीन फलक, आलम नश्तरी, जावेद राना, कय्यूम अफसर और फारुक़ राहिल ने भी अपने कलाम से सामईन से खूब दाद बटोरी।
