अतिश दीपंकर, पटना, NIT;
मोहित कुमार 2015 में नेता प्रतिपक्ष डॉ0 प्रेम कुमार जी के निजी सहायक रह चुके हैं। मोहित कुमार जी ने अपने दो साल के शासनकाल में अच्छा कार्य किये हैं। अपने अच्छे व्यवहार से सबके दिलों में राज करने वाले मोहित कुमार आज कृषि मंत्री बिहार सरकार के निजी सहायक बने हैं।
मोहित कुमार बिहार सरकार के सारे मंत्रिमंडल में सबसे कम आयु के निजी सहायक हैं
मोहित कुमार का ताल्लुक झारखंड के गिरिडीह जिले से है। उनकी पढ़ाई पटना में हुई है। मोहित कुमार ने कंप्यूटर से मास्टर डिग्री किया है। आप एक अच्छे निजी सहायक के साथ-साथ एक अच्छे वेबसाइट डेवलपर भी हैं। मोहित कुमार इस मंत्रिमंडल के पहले निजि सहायक है जो कि सबसे ज्यादा पढ़े लिखे हैं। उनका व्यवहार के सभी कायल हैं। बिहार सरकार के कृषि मंत्री माननीय डॉ प्रेम कुमार जी का कहना है कि, श्री मोहित कुमार जी जब से मेरे निजी सहायक बने हैं तब से मुझे कोई परेशानी नहीं हुई। मुझे श्री मोहित कुमार जी के साथ काम करने में अच्छा लगता है और अब मंत्रालय में साथ काम करने में मज़ा आएगा।
