कन्या प्राथमिक विद्यालय की बच्चियों को करना पड़ रही है खुले में शौच, स्कूल प्रशासन लापरवाह | New India Times

अविनाश द्विवेदी, भिंड ( मप्र ), NIT; 

कन्या प्राथमिक विद्यालय की बच्चियों को करना पड़ रही है खुले में शौच, स्कूल प्रशासन लापरवाह | New India Times​शासकीय कन्या प्राथमिक विद्यालय अटेर की बच्चियों को शौचालय की दीवार गिरने से खुले में शौच जाना पड़ रहा है। जहां मोदी सरकार घर घर शौचालय बांटने में लगी हुई है, वहीं प्राथमिक कन्या विद्यालय की बच्चियों को खुले में शौच जाना पड़ रहा है। विद्यालय के पड़ोस में रहने वाले सोनू पुरबंशी पिता राम बाबू पुरवंशी ने बच्चियों को खुले शौच जाने पर ऐतराज उठाया है।​कन्या प्राथमिक विद्यालय की बच्चियों को करना पड़ रही है खुले में शौच, स्कूल प्रशासन लापरवाह | New India Timesजब सोनू पुरवंशी ने विद्यालय की प्रभारी महिला से कहा कि इस शौचालय की दीवार को बनवाओ तो उन्होंने अपने जवाब में कहा मेरे पास इसका कोई बजट नहीं है। सोनू पुरवंशी ने यह भी कहा कि हमारे घर में जो विद्यालय के शौचालय की गंदगी है वह आ रही है इसको भी रोका जाए मगर सोनू पुरवंशी की बात पर कोई अमल नहीं हुआ तो सोनू पुरवंशी ने 181 पर शिकायत दर्ज करि दी। शिकायत दर्ज क्रमांक 4323362 है।

By nit

Exit mobile version