जिलाधिकारी ने सेंट ज्यूड फाउंलिंग होम अनाथालय में बच्चों से किया वादा निभाते क्रिसमस डे किया सेलिब्रेट, बच्चों को फल, मिठाइयां, चॉकलेट और खिलौने आदि का किया वितरण | New India Times

अरशद आब्दी, ब्यूरो चीफ, झांसी (यूपी), NIT:

जिलाधिकारी ने सेंट ज्यूड फाउंलिंग होम अनाथालय में बच्चों से किया वादा निभाते क्रिसमस डे किया सेलिब्रेट, बच्चों को फल, मिठाइयां, चॉकलेट और खिलौने आदि का किया वितरण | New India Times

जिलाधिकारी श्री रविंद्र कुमार ने सेंट ज्यूड फाउंलिंग होम के बच्चों को 12 नवंबर 2022 को अपनी दिए गए वादे को आज पूरा करते हुए क्रिसमस डे सेलिब्रेट किया। बच्चों ने जिलाधिकारी को क्रिसमस डे साथ सेलिब्रेट करने के लिए पूर्व में कहा था। जिलाधिकारी श्री रविंद्र कुमार ने सेंट ज्यूड फाउंलिंग होम खातीबाबा में स्थित अनाथ आश्रम में बच्चों के साथ क्रिसमस डे पर खुशियां बांटी और उनके साथ अनेकों संस्मरण साझा किए। उन्होंने ‘बच्चों को शिक्षा के प्रति जागरूक करते हुए कहा कि शिक्षा का प्रकाश आपके जीवन पथ को प्रकाशित करे। हमें अच्छे कार्यों को करने के प्रयासों के लिए शक्ति देता है, ऐसा करना हमें लोंगो के समीप लाता है।
जिलाधिकारी श्री रविंद्र कुमार ने सेंट जूडस फाउंडलिंग होम (अनाथालय) खाती बाबा झांसी का भ्रमण कर बच्चों की कुशल क्षेम पूछी और सर्द मौसम से बचाव की व्यवस्थाओं की जानकारी ली। उन्होंने इस अवसर पर बच्चों को ठंड से बचाव के लिए कंबल वितरित किए।
उन्होंने बच्चों के साथ खुशियां बांटते हुए कहा कि सदा मुस्कुराते हुए आगे बढ़े, सकारात्मकता की सोच सदैव बनी रहे। हम अंधेरे से प्रकाश की ओर कदम दर कदम बढ़ाते रहे, मंजिल तक पहुंच ही जाएंगे।
जिलाधिकारी ने क्रिसमस डे के मौके पर बच्चों को फल, मिठाइयां एवं चॉकलेट भी वितरित किए। इस अवसर पर बच्चों द्वारा गायन एवं नृत्य प्रस्तुत किया गया।
जिलाधिकारी श्री रविंद्र कुमार द्वारा बच्चों को गोद में लेकर अपने बच्चे के जैसा लाड़ प्यार किया गया एवं उनके उज्जवल भविष्य की कामना की गई।

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Exit mobile version