खाना बनाने के बाद मां को खाना नहीं देने पर परेशान पति, पति पत्नी नहीं रहना चाहते साथ, परामर्श केंद्र ने करवाया समझौता | New India Times

मो. मुजम्मिल, जुन्नारदेव/छिंदवाड़ा (मप्र), NIT:

खाना बनाने के बाद मां को खाना नहीं देने पर परेशान पति, पति पत्नी नहीं रहना चाहते साथ, परामर्श केंद्र ने करवाया समझौता | New India Times

पुलिस परिवार परामर्श केंद्र बैठक में कुल 5 प्रकरण दर्ज किए गए जिसमें परिवार परामर्श केंद्र अपने स्तर से मामले पर समझौता कराने में सफल हुआ। मिली जानकारी के मुताबिक 4 मामलों पर समझाइश दी गई, तीन मामले समाप्त कर न्यायालय के लिए पेश किए गए, परामर्श केंद्र द्वारा पति पत्नी को समझाया गया था, समय प्रदान करने के बाद पति द्वारा बताया गया कि उसकी पत्नी खाना बनाती है सबको पूछती है परंतु वह मेरी मां को नहीं पूछती जिससे वह काफी चिंतित और परेशान रहता है। पति द्वारा बताया गया कि पूरी गृहस्ती मेरी मां की है और मेरी मां के संरक्षण में ही हम बड़े हुए हैं, मेरी मां द्वारा बात बोलने पर यह बातों को मन से लगा लेती है। परामर्श केंद्र ने अपने स्तर से पत्नी को समझाया गया कि वह तुम्हारी सांस है, उनकी बातों को ध्यान ना देते हुए अपनी निजी जिंदगी आपसी समन्वय के साथ जीवन यापन करें, खाना बनाने के बाद मां को भी थाली लगा कर दें। एक अन्य मामले में पति पत्नी साथ में नहीं रहना चाहते जबकि उनकी एक बेटी है। मां द्वारा बेटी को हॉस्टल में डाल दिया गया, बेटी जो है वह पिता के साथ रहती है, उनकी बेटी आठवीं क्लास में पढ़ती है, भविष्य खराब ना हो इस वजह से पिता के साथ रहने के लिए कहा गया। इसी के साथ अन्य मामलों पर परामर्श केंद्र ने समझौता कराया गया। आहुति शर्मा, रश्मि राय द्वारा मामलों पर समझौते कराए गए।

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Exit mobile version