एनआरआई नर्सिंग कॉलेज मामले में मप्र मानव अधिकार आयोग ने लिया संज्ञान, दिए जांच के आदेश | New India Times

अबरार अहमद खान/मुकीज खान, भोपाल (मप्र), NIT:

एनआरआई नर्सिंग कॉलेज मामले में मप्र मानव अधिकार आयोग ने लिया संज्ञान, दिए जांच के आदेश | New India Times

मप्र मानव अधिकार आयोग ने भोपाल शहर में स्थित एनआरआई नर्सिंग कॉलेज द्वारा बिना मान्यता के प्रवेश देने पर छात्रों द्वारा हंगामा करने के मामले में संज्ञान लिया है ।
दरअसल, भोपाल शहर में स्थित एनआरआई नर्सिंग काॅलेज में छात्रों ने हंगामा कर दिया। छात्रों ने काॅलेज संचालक और प्राचार्य के खिलाफ पुलिस में एफआईआर दर्ज कराने की बात कही है। काॅलेज के जीएनएम प्रथम वर्ष सत्र 2022-23 के एनआईएनआर-एनआईएन के छात्रों का कहना है कि एनआरआई नर्सिंग काॅलेज प्रबंधन ने काॅलेज की मान्यता होने का कहकर प्रवेश दिया था, लेकिन कुछ समय बाद छात्रों को पता चला कि काॅलेज की सत्र 2022-23 की एनआरआई नर्सिंग की मान्यता नहीं है और उन्हें बिना मान्यता के ही प्रवेश दे दिया गया है। काॅलेज की मान्यता के बारे में छात्रों को गलत जानकारी दी गई है। मामले में आयोग ने आयुक्त, चिकित्सा शिक्षा, भोपाल से प्रकरण की जांच कराकर की गई कार्यवाही का एक माह में प्रतिवेदन तलब किया है।
आप को बता दें कि एनएसयूआई मेडिकल विंग के प्रदेश समन्वयक रवि परमार के नेतृत्व में सैकड़ों छात्र छात्राओं ने मंगलवार को देर रात तक एन आर आई नर्सिंग कालेज के बहार प्रदर्शन किया था उसके बाद बुधवार को सभी छात्र छात्राओं के साथ मप्र नर्सेस रजिस्ट्रेशन काउंसिल में अपनी जायज मांगों को लेकर शांति पूर्वक प्रदर्शन कर रजिस्ट्रार के सामने अपनी बात रखना चाह रहे थे इस बीच सरकार के इशारे पर पुलिस प्रशासन द्वारा बर्बरता पूर्वक छात्र छात्राओं को वहां से खदेड़ दिया गया। इसके इलावा एनएसयूआई नेता रवि परमार ,भव्य सक्सेना आदि को पुलिस ने हिरासत में ले लिया था। इस पूरे मामले में मानव अधिकार आयोग ने चिकित्सा शिक्षा आयुक्त को जांच करने के आदेश दिए और 1 महीने के अंतराल में रिपोर्ट मांगी है। वहीं रवि परमार का कहना कि एनआरआई नर्सिंग कॉलेज और मप्र नर्सिंग काउंसिल के विरुद्ध न्यायालय में भी छात्र छात्राओं के साथ याचिका दायर करेंगे।
पुलिस की बर्बरता को लेकर परमार ने कहा कि सरकार के इशारों पर चलने वाली पुलिस ने छात्राओं के साथ अभद्रता की है उनके विरुद्ध भी कार्यवाही की मांग करेंगे। एवं नर्सिंग छात्र छात्राओं के भविष्य के साथ खिलवाड़ बर्दाश्त नहीं करेंगे ।छात्र छात्राओं की मांगों को लेकर एनएसयूआई जल्द ही चिकित्सा शिक्षा मंत्री एवं मुख्यमंत्री निवास का घेराव भी करेगी।

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Exit mobile version