पंकज शर्मा, ब्यूरो चीफ, धार (मप्र), NIT:

शासकीय महाविद्यालय मनावर में एक दिवसीय नवाचार एवं हेल्पडेस्क पर कार्यशाला का आयोजन किया गया। इस कार्यशाला का आयोजन प्राणिशास्त्र एवं गणित विभाग द्वारा वर्ल्ड बैंक एवं रूसा के तहत गुणवत्ता उन्नयन के अन्तर्गत किया गया। इस कार्यक्रम का शुभारंभ प्राचार्य डॉ.आर.सी. पान्टेल एवं डॉ. आई.एस. सस्त्या द्वारा सरस्वती पूजन एवं दीप प्रज्जवलन द्वारा किया गया। प्राचार्य आर.सी. पान्टेल द्वारा, डॉ. संगीता भारूका, शिक्षाविद्, सामाजिक कार्यकर्ता एवं जानीमानी लेखिका का स्वागत भाषण के द्वारा अभिवादन किया। इस कार्यक्रम के तहत स्मार्ट क्लास द्वारा डॉ. संगीता भारूका मेडम का ऑनलाइन व्याख्यान आयोजित किया गया। इस कार्यशाला में डॉ. संगीता मेडम द्वारा बच्चों से नवाचार के कई आयामों पर बातचीत की गई। उन्होंने विद्यार्थियों से चर्चा में नवाचार को अपने जीवन में अपनाने के लियेे कहा, जिससे खुद का, परिवार का एवं समाज का कल्याण हो सके। जैसे हमें अपने पुराने कपड़े, पुराने खिलोने, पुराने ऐसे सामान जो अब काम में नहीं आ रहे हैं, वे किसी व्यक्ति के लिये विशेष परिस्थिति में लाभदायक हो सकते हैं उन्हे उनके साथ सॉंझा करें। हमारे आसपास हो रहे गलत कार्यों पर नजर रखें एवं उसे सुधारने का प्रयास करें। मोबाइल का उपयोग फालतु चीजें न देखकर बल्कि छोटी-छोटी डाक्यूमेंट्री बनाने का प्रयास करें जिससे उनका खुद का विश्वास एवं हमारे आसपास होने वाली प्राकृतिक घटनाओं को हम समझ सकें। साथ ही साथ मेडम ने समय प्रबंधन एवं महाविद्यालयीन हेल्प डेस्क के महत्व के बारे में चर्चा की। जिस प्रकार हमारी जरूरतें और समस्याए हमारे माता-पिता हल करते हैं उसी प्रकार महाविद्यालय में हमारे समस्त महाविद्यालय परिवार हेल्प डेस्क के रूप में कार्यरत हैं। यदि विद्यार्थियों को कोई भी समस्या आती हैं तो संबंधित प्राध्यापक से निःसंकोच मिलकर अपनी समस्याओं का निराकरण कर सकता हैं। कार्यक्रम का संचालन संयोजिका डॉ. प्रगति जैन द्वारा किया गया, अतिथि परिचय प्रो.रितु माथुरिया द्वारा दिया गया। कार्यक्रम का आभार सह-संयोजिका डॉ.पूजा शर्मा द्वारा दिया गया। प्रो. ओमप्रकाश मारू, प्रो.राजेन्द्र बालेश्वर, डॉ.मनोज पाटीदार, प्रो.अजय सोलंकी, डॉ.अनीता शर्मा, प्रो.सुनील राठौर, प्रो.मोनिका डावर, प्रो.विष्णु बर्मन, प्रो. प्रकाश गुजराती एवं समस्त महाविद्यालय परिवार कार्यशाला में उपस्थित रहे।
