धौलपुर जिला के बाड़ी में 23 दिसंबर को लगेगा नि:शुल्क नेत्र चिकित्सा शिविर | New India Times

यूसुफ खान, ब्यूरो चीफ, धौलपुर (राजस्थान), NIT:

धौलपुर जिला के बाड़ी में 23 दिसंबर को लगेगा नि:शुल्क नेत्र चिकित्सा शिविर | New India Times

अग्रवाल फाउंडेशन के नेतृत्व में आयोजित होगा स्व द्वारिका प्रसाद गोयल की पुण्य तिथि पर द्वितीय निःशुल्क नेत्र चिकित्सा परीक्षण एवं मोतियाबिंद ऑपरेशन शिविर। रतन ज्योति चैरिटेबल फाउंडेशन ट्रस्ट द्वारा शिविर 23 दिसंबर शुक्रवार प्रातः 10:00 से दोपहर 2:00 बजे तक शहर के निजी मैरिज होम शंभू रिसोर्ट पर लगाया जाएगा। शिविर की व्यवस्थाओं को लेकर फाउंडेशन के पदाधिकारियों ने मीटिंग में विचार-विमर्श किया। जिसमें मीटिंग की अध्यक्षता अग्रवाल फाउंडेशन अध्यक्ष अंशुल गर्ग ने की। फाउंडेशन सचिव अशोक कुमार गोयल ने अपने पिताजी की द्वितीय पुण्यतिथि पर आयोजित शिविर में लोगों से ज्यादा ज्यादा लाभ लेने का आह्वान किया। इस मीटिंग में फाउंडेशन अध्यक्ष व महामंत्री सहित कार्यकारिणी के सदस्य मौजूद रहे।

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Exit mobile version