मेहलक़ा इक़बाल अंसारी, बुरहानपुर (मप्र), NIT:

भारतीय पुरातत्व विभाग के पूर्व अधिकारी, इतिहासकार, महामहिम राष्ट्रपति पुरस्कार से सम्मानित अनेक पुस्तकों के लेखक डॉक्टर मोहम्मद यासीन कुद्दुसी (कामठी महाराष्ट्र) के द्वारा लिखित ऐतिहासिक पुस्तक ताजुल औलिया ताजदारे नागपुर का विमोचन समारोह 19 दिसंबर 2022 सोमवार को रात्रि 9:30 सईदा हॉस्पिटल एंड रिसर्च सेंटर परिसर, गणपति नाका, खंडवा रोड पर बुरहानपुर के वरिष्ठ बुनकर कांग्रेस नेता एवं ऑल इंडिया मम्मी कॉन्फ्रेंस दिल्ली के सचिव मोहम्मद इकराम अंसारी गब्बू सेठ की अध्यक्षता में आयोजित एक विशेष कार्यक्रम में संपन्न हुआ। इस अवसर पर सम्माननीय अतिथि के रूप में सेवा सदन महाविद्यालय बुरहानपुर के उर्दू विभागाध्यक्ष डॉक्टर एसएम शकील, शिक्षक एवं शायर डॉक्टर आरिफ अंसारी, शिक्षक शायर एवं इतिहासकार कमरुद्दीन फलक, शासकीय महाविद्यालय बुरहानपुर के प्राचार्य डॉक्टर असरार उल्लाह अंसारी, बुरहानपुर के अंतरराष्ट्रीय ख्याति प्राप्त शायर डॉक्टर जलील रहमान अंसारी, शायर शऊर आशना, प्राचार्य मोहम्मद नौशाद, समाज सेवी शब्बीर हुसैन बावा, वरिष्ठ पत्रकार इकबाल अंसारी आईना, शायर एवं एनसीसी ऑफिसर तफ्जील ताबिश शरीक हुए। कार्यक्रम अध्यक्ष इकराम उल्लाह अंसारी फेहमी, लेखक डॉ मोहम्मद यासीन कुद्दुसी कामटी, वरिष्ट शायर एवं अदीब जमील असगर, युनानी तिब्बी एजुकेशन सोसायटी के सचिव हमीदुल हक़ अंसारी, बुरहानपुर के उस्ताद शायर लतीफ़ शाहिद, दारुस सुरूर एजुकेशन सोसायटी के अध्यक्ष तनवीर रजा बरकाती और सेवा सदन महाविद्यालय बुरहानपुर की उर्दू विभागाध्यक्ष डॉ एसएम शकील के हाथों विमोचन संपन्न हुआ। वरिष्ठ शायर जमील असगर एवं दारूस सुरूर एजुकेशन सोसायटी के अध्यक्ष तनवीर बरकाती ने स्वागत भाषण देते हुए कार्यक्रम के आयोजन पर प्रकाश डाला तथा ताजदार ए औलिया ताजदारे नागपुर पुस्तक के लेखक डॉ मोहम्मद यासीन कुद्दूसी (कामटी) ने विमोचित पुस्तक के विभिन्न ऐतिहासिक पहलुओं पर विस्तार से प्रकाश डाला। बुरहानपुर के अंतरराष्ट्रीय ख्याति प्राप्त शायर लेक्चरर डॉक्टर जलील बुरहानपुरी, शायर एवं एन सी सी ऑफिसर तफ्जील ताबिश, शासकीय महाविद्यालय बुरहानपुर के प्राचार्य डॉक्टर असरार उल्लाह अंसारी, शायर कमरुद्दीन फलक, सेवा सदन महाविद्यालय बुरहानपुर में सहायक प्रोफेसर अल्ताफ अंसारी, सेवा सदन महाविद्यालय बुरहानपुर के उर्दू विभाग अध्यक्ष डॉक्टर एस एम शकील, पत्रकार इकबाल अंसारी, प्राचार्य एवं इतिहासकार मोहम्मद नौशाद, शायर शऊर आशना, उस्ताद लतीफ़ शाहिद ने पुस्तक पर अपने अपने विचार प्रकट कर डॉक्टर मोहम्मद यासीन उर्दू सी कंपनी को इस उपलब्धि के लिए बधाई और शुभकामनाएं देते हुए उनके उज्जवल और मंगलमय भविष्य की कामना की। अंत में कार्यक्रम अध्यक्ष इकराम उल्लाह अंसारी गब्बू सेठ ने उपस्थित प्रबुद्ध जनों का आभार व्यक्त कर सभा को स्थगित करने की घोषणा की। कार्यक्रम को सफल बनाने में तनवीर रजा बरकाती और उनकी टीम का सराहनीय योगदान रहा। कार्यक्रम में अब्दुल वहीद बाबू काका, शायर नईम ताज, रईस अंसारी पेट्रोल पंप, शायर अब्दुल रऊफ नश्तर, इकबाल कौसैन सहित अनेक गणमान्य जनों ने शिरकत की।
