गुलज़ार अहमद, मैनपुरी ( यूपी ), NIT; 
उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के कडे निर्देश के बाद जिले के पुलिस अधीक्षक राजेश एस ने सख्ती के साथ अनुपालन कराते हुए जिले में चलाया सघन वाहन चेकिंग अभियान।
भोंगाव में अचानक सघन चैकिंग से वाहन चालकों में खलबली मच गई।
वहीं भोगाँव बस स्टैंड चौराहे पर इंसेक्टर भोंगाव शशिकांत शर्मा के साथ पुलिस अधीक्षक ने स्वयं मौके पर खड़े होकर चेकिंग कराई। जिसमें दो गाड़ियां सीज कराईं साथ ही तीन वाहनों के चालान भी काटे। वहीं हजारों रुपए सम्मन शुल्क भी जमा कराया गया। जिले के कप्तान जब स्वयं चौराहे पर खड़े हुए तो पुलिस महकमे में भी एक अलग ही चुस्ती फुर्ती देखने को मिली।
