सात दिवसीय राष्ट्रीय सेवा योजना के विशेष शिविर का हुआ समापन | New India Times

पंकज शर्मा, ब्यूरो चीफ, धार (मप्र), NIT:

सात दिवसीय राष्ट्रीय सेवा योजना के विशेष शिविर का हुआ समापन | New India Times

शासकीय महाविद्यालय मनावर द्वारा राष्ट्रीय सेवा योजना के अंतर्गत सात दिवसीय विशेष शिविर ग्राम पंचायत पंच खेड़ा में आयोजित किया गया तथा आज दिनांक 12 दिसंबर को सात दिवसीय राष्ट्रीय सेवा योजना के विशेष शिविर का समापन हुआ। समापन कार्यक्रम में ग्राम सरपंच श्री मुकेश जर्मन, सचिव महेंद्र डावर, वरिष्ठ समाजसेवी श्री रमेश कुशवाहा, शासकीय महाविद्यालय प्राचार्य डॉ के.एस. वास्केल, हाई स्कूल पंच खेड़ा प्राचार्य आरसी पाटीदार तथा महाविद्यालय के सभी प्राध्यापक एवं कर्मचारी गण उपस्थित रहे। मुख्य वक्ता के रूप में सरपंच मुकेश जर्मन जी के द्वारा सात दिवस के दौरान स्वयंसेवकों के द्वारा किए गए कार्यों तथा संदेशों का व्याख्यान करते हुए उन्हें धन्यवाद ज्ञापित किया। रमेश जी कुशवाहा ने छात्रों तथा एनएसएस अधिकारियों को सफल आयोजन के लिए धन्यवाद दिया। प्राचार्य डॉ केएस वास्केल द्वारा एनएसएस तथा जीवन में एनएसएस के योगदान के ऊपर गंभीर एवं महत्वपूर्ण बातें की गई । प्रो सुरेश कवचे द्वारा एनएसएस गीत पाठ किया गया। स्कूल प्राचार्य आरसी पाटीदार तथा पुष्पेंद्र वर्मा जी के द्वारा छात्रों के द्वारा स्कूल के स्वच्छता तथा सुंदरता हेतु के उत्कृष्ट कार्यों की सराहना की गई। इस कार्यक्रम में ग्राम के वरिष्ठ समाजसेवी राधेश्याम जी पाटीदार राकेश जी पाटीदार डॉक्टर महेश पांचाल समाजसेवी मुकेश जी पाटीदार के साथ हाई स्कूल पंचखेड़ा के समस्त शिक्षक गण उपस्थित रहे।
कार्यक्रम में स्वयं के सेवकों को सात दिवस के शिविर में किए गए। उन्हें उत्कृष्ट कार्य हेतु प्रमाण पत्र वितरित किए गए। कार्यक्रम का संचालन कार्यक्रम अधिकारी डॉक्टर नीरज चौहान तथा कार्य प्रतिवेदन प्रोफेसर सुनील राठौर तथा आभार प्रोफेसर अजय सोलंकी के द्वारा दिया गया।

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Exit mobile version