पुलिस ने पकड़ा अवैध रेत से भरा ट्रैक्टर, वाहन चालक फरार, पुलिस की कार्यवाही से रेत माफियाओं में मचा हड़कंप | New India Times

मो. मुजम्मिल, जुन्नारदेव/छिंदवाड़ा (मप्र), NIT:

पुलिस ने पकड़ा अवैध रेत से भरा ट्रैक्टर, वाहन चालक फरार, पुलिस की कार्यवाही से रेत माफियाओं में मचा हड़कंप | New India Times

जुन्नारदेव पुलिस अनु विभाग के अंतर्गत पुलिस थाना नवेगांव थाना प्रभारी अभिषेक उपाध्याय से मिली जानकारी के मुताबिक गुप्त सूचना के आधार पर ग्राम मड़का ढ़ाना के समीप कन्हान नदी में रेत से भर कर ट्रैक्टर मंकू घाटी जंगल की ओर से निकल रहा था कि पुलिस ने तत्काल दबिश दी, अवैध रेत का परिवहन कर रहा वाहन चालक वाहन छोड़कर फरार हो गया। अवैध रेत परिवहन कर रहे बिना नंबर के आईसर कंपनी के ट्रैक्टर को जिसकी ट्राली में रेत भरी पाई गई पुलिस ने पुलिस थाने की अभिरक्षा में खड़ा कराया गया साथ ही ट्रैक्टर रेत से भरी हुई ट्राली जप्त कर चालक के विरुद्ध पुलिस ने अपराध क्रमांक 215/22 धारा 389 भादवी एवं 4, 21 खनिज अधिनियम 53 (क) मध्यप्रदेश खनिज अधिनियम के तहत कार्यवाही की गई। वाहन चालक फरार बताया जा रहा है जिसकी तलाश पुलिस द्वारा की जा रही है। जिला पुलिस अधीक्षक के निर्देश के मुताबिक थाना प्रभारी अभिषेक उपाध्याय पुलिस टीम द्वारा ट्रैक्टर ट्राली की जब्ती की गई ‌ इस कार्रवाई से अवैध रेत माफियाओं में दहशत का माहौल है।

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Exit mobile version