डॉक्टर भास्कर शर्मा को काठमांडू में मिला एवरेस्ट हीरो अवार्ड | New India Times

अबरार अली, ब्यूरो चीफ, सिद्धार्थ नगर (यूपी), NIT:

डॉक्टर भास्कर शर्मा को काठमांडू में मिला एवरेस्ट हीरो अवार्ड | New India Times

अंतर्राष्ट्रीय ख्याति प्राप्त होम्योपैथिक चिकित्सक डॉक्टर भास्कर शर्मा एवरेस्ट हीरो अवार्ड से नवाजे गए हैं। डॉक्टर भास्कर शर्मा को यह अवॉर्ड 3 दिसंबर 2022 को काठमांडू में एवरेस्ट वर्ल्ड रिकॉर्ड काठमांडू के एशिया हेड ने डॉक्टर डॉक्टर भास्कर शर्मा को एवरेस्ट हीरो अवार्ड का प्रमाण पत्र, गोल्ड मेडल दिया है।
बताते चलें कि एवरेस्ट हीरो अवार्ड प्राप्त करने से पहले गिनीज वल्र्ड रिकॉर्ड सहित सैकड़ों विश्व रिकॉर्ड बना चुके डॉ भास्कर शर्मा सिद्धार्थनगर ही नहीं अपितु पूरे विश्व में अपनी मेधा का डंका बजा रहे हैं। सैकड़ों पुस्तकों का सृजन कर चुके डॉ भास्कर शर्मा अब तक सैकड़ों राष्ट्रीय व अंतर्राष्ट्रीय सम्मान पा चुके हैं। पूर्व में डॉक्टर भास्कर शर्मा को स्टार ऑफ होमोरोपैथी लंदन, डॉक्टर सैमुअल हैनीमैन इंटरनेशनल अवॉर्ड लंदन, वरिष्ठ होम्योपैथिक इंटरनेशनल अवॉर्ड सिंगापुर, डॉ एलेन इंटरनेशनल अवॉर्ड थाईलैंड, डॉक्टर कैंट इंटरनेशनल अवॉर्ड मलेशिया, ग्लोबल आइकॉन पर्सनैलिटी ऑफ होम्योपैथी दुबई, होम्योपैथी शिरोमणि इंटरनेशनल अवॉर्ड मस्कट, स्टार आफ होम्योपैथी अवॉर्ड लंदन, ग्लोबल एनवायरमेंटल अवार्ड फिलीपींस, साहित्य रत्न अवॉर्ड कनाडा, बेस्ट होम्योपैथी अवार्ड नाइजीरिया, ग्लोबल आईकॉन पर्सनालिटी अवार्ड अफ्रीका, इंटरनेशनल पीस अवॉर्ड इंडोनेशिया, डॉक्टरेट अवॉर्ड अल्जीरिया, होम्यो भूषण काठमांडू, होम्योपैथी श्री गोवा, होम्योपैथी रत्न, चिकित्सा रत्न सम्मान प्राप्त कर चुके हैं। सम्मान पाने की खुशी में डॉ महेंद्र शुक्ला, डॉ विनोद प्रसाद, डॉ मनोज शर्मा, डॉक्टर सोनी शर्मा, डॉ कौशिक, डॉक्टर सोनपा विश्वकर्मा, डॉक्टर सोफिया इदरीसी, डॉक्टर पवन शर्मा, डॉ राजकुमार शर्मा, डॉ मनमोहन शुक्ला, डॉक्टर शिवानंद तिवारी, शिल्पा शर्मा, शीतल शर्मा, गणेश विश्वकर्मा, महेश मौर्या, कृष्णलाल यादव, बिलाल अहमद, संजय त्रिपाठी, प्रदीप कश्यप, राहुल प्रजापति आदि लोगों ने बधाईयां दी हैं।

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Exit mobile version