रहीम शेरानी हिन्दुस्तानी, ब्यूरो चीफ, झाबुआ (मप्र), NIT:

क्रांति सूर्य टंट्या मामा की स्मृति में इंदौर नेहरू स्टेडियम में महामहिम राज्यपाल श्री मंगू भाई पटेल और मुख्यमंत्री मध्यप्रदेश शासन श्री शिवराज सिंह चौहान की उपस्थिति में आयोजन हुआ जिसमें झाबुआ जिले से 245 बसों में लगभग 10350 कार्यकर्ता/ जनप्रतिनिधि पहुंचे।
टंट्या मामा भील बलिदान दिवस के भव्य एवं ऐतिहासिक कार्यक्रम में विभिन्न शासकीय योजनाओं के हितग्राहियों के हित लाभ वितरण का कार्यक्रम भी आयोजित किया था।
