पति-पत्नी का विवाद पहुंचा परामर्श केंद्र, उलझे रिश्तों को परामर्श केंद्र ने सुलझाया | New India Times

मो. मुजम्मिल, जुन्नारदेव/छिंदवाड़ा (मप्र), NIT:

पति-पत्नी का विवाद पहुंचा परामर्श केंद्र, उलझे रिश्तों को परामर्श केंद्र ने सुलझाया | New India Times

पुलिस परिवार परामर्श केंद्र की साप्ताहिक बैठक में कल 14 प्रकरण दर्ज किए गए जिसमें से दो मामलों पर परामर्श केंद्र समझौता कराने में सफल हुआ और तीन मामलों पर समझौता सफल नहीं होने पर न्यायालय की सलाह दी गई अन्य मामलों पर आने वाले सप्ताह का समय दिया गया। परामर्श केंद्र में बताया गया कि पति-पत्नी का विवाद परामर्श केंद्र पहुंचा जहां दोनों को समझाइश देने के बाद समझौता सफल हुआ साथ ही पति पत्नी को एक दूसरे की बात मानने और आपसी समन्वय बनाकर जीवन यापन करने की सलाह दी गई। पति पत्नी के बीच परामर्श केंद्र ने बात कराई जिसका परिणाम दोनों के बीच में संबंध बना और अपने घर राजी खुशी जाने के लिए तैयार हुए। इस साप्ताहिक बैठक में एसडीओपी के.के. अवस्थी के मार्गदर्शन में आहुति शर्मा, रश्मि राय द्वारा प्रकरण में समझौता कराया गया।

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Exit mobile version