ताप्ती आंचल कतिया समाज के अध्यक्ष बने पत्रकार गणेश दुनगे | New India Times

मेहलक़ा इक़बाल अंसारी, बुरहानपुर (मप्र), NIT:

ताप्ती आंचल कतिया समाज के अध्यक्ष बने पत्रकार गणेश दुनगे | New India Times

बुरहानपुर में ताप्ती आंचल कतिया समाज सेवा समिती की वार्षिक साधारण सभा (AGM) का आयोजन शुक्रवार को हुआ, जिसमें पूर्व अध्यक्ष द्वारा विगत एक वर्ष का लेखा जोखा समिती के पदाधिकारीयों सहित समाजजनों की उपस्थित में प्रस्तुत किया गया। इस दौरान आगामी दो वर्षो में बुरहानपुर में समिती के द्वारा समाज के विकास के लिए किस तरह अपने कदम उठायेगी, उस पर विस्तृत रूप से चर्चा की गई। बैठक के दौरान ही पूर्व की समिती का दो वर्ष का कार्यकाल पूर्ण होने पर, आगामी वर्षो के लिए नवीन कार्यकारणी का गठन किया गया। बैठक के आयोजन की अध्यक्षता प्रांतिय कतिया समाज सेवा समिती के अध्यक्ष महेश कुल्हारे के द्वारा की गई। उनकी अध्यक्षता में ही नवीन कार्यकारणी के गठन की प्रक्रिया निष्पादित की गई।बैठक के संबंध में जानकारी देते हुए श्री कुल्हारे ने बताया की ताप्ती आंचल कतिया समाज सेवा समिती की नवीन कार्यकारणी में पत्रकार गणेश दुनगे का अध्यक्ष पद के लिए मनोनयन किया गया। कार्यकारी अध्यक्ष गोविंद चावड़ा, उपाध्यक्ष रामनाथ सांगुले, सचिव राकेश सेजकर, सहसचिव मनोज कुल्हारे, कोषाध्यक्ष रविशंकर भंवरे, सह कोषाध्यक्ष जगदीश काजवे, संगठन मंत्री दिपक भंवरे के साथ ही संरक्षक के रूप में नर्मदा प्रसाद सेजकर, मनोहर लाल चिंचोरे, आत्माराम चौरे तथा रूप सिंह पवार का मनोनयन किया गया। उन्होंने बताया कि समिती में शेष बचे पदों का चयन भी अतिशिघ्र किया जाये। इस दौरान नवनिर्वाचित अध्यक्ष गणेश दुनगे द्वारा समाज के रूके हुए विकास कार्याे को गति देते हुए उन्हें शीघ्र पूरा करने का आश्वासन देने के साथ ही समाज के सभी सदस्यों व मातृशक्ति का सहयोग लेते हुए कतिया समाज का जिले में और अधिक किस तरह से विकास किया जा सकता है इसमे अभी पूर्ण रूप से सहभागिता देने हेतु कहा गया। बैठक में आत्माराम चौरे, कमल सेजकर, एस पी घाटे, रामचंद्र भैसारे, गयाप्रसाद काजवे, शंकरलाल मंडलेकर, युवा अध्यक्ष मनोज भैसारे, युवा समिती के सचिव शिवकुमार सेजकर, प्रचार मंत्री राहुल मंडलेश्वर, ललित दुनगे, सुनिल कवड़े, रवि दमाड़े, राहुल सांगुले, पंकज दमाड़े, हिमांशु सेजकर, संदिप नागराज सहित समाजजन उपस्थित रहे। कतिया समाज अध्यक्ष मनोनीत होने पर श्री गणेश दूंगे को इष्ट मित्रों ने बधाई और शुभकामनाएं दी।

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Exit mobile version