चार प्रमुख कारणों से फैलता है एचआईवी एड्स: डॉ. संतोष गुप्ता. गुरु नानक महाविद्यालय में विश्व एड्स दिवस पर आयोजित हुआ जागरूकता कार्यक्रम | New India Times

वी.के. त्रिवेदी, ब्यूरो चीफ, लखीमपुर खीरी (यूपी), NIT:

चार प्रमुख कारणों से फैलता है एचआईवी एड्स: डॉ. संतोष गुप्ता. गुरु नानक महाविद्यालय में विश्व एड्स दिवस पर आयोजित हुआ जागरूकता कार्यक्रम | New India Times

विश्व एड्स दिवस के अवसर पर गुरु नानक महाविद्यालय में एक संगोष्ठी और जागरूकता शिविर प्रदर्शनी का आयोजन किया गया। जिसमें बतौर मुख्य अतिथि सीएमओ डॉ. संतोष गुप्ता ने शिरकत की। कार्यक्रम में विशिष्ट अतिथि के तौर पर प्राचार्य डॉ. बी.के. शुक्ला व कार्यक्रम के नोडल अधिकारी डॉ. अनिल कुमार गुप्ता मौजूद रहे।

अपने संबोधन में सीएमओ डॉ. संतोष गुप्ता ने कहा कि एड्स एक जानलेवा बीमारी है, बचाव ही इसका एकमात्र उपचार है। एड्स के होने के चार प्रमुख कारण हैं जिनमें संक्रमित रक्त का दूसरे व्यक्ति को चढ़ाया जाना, संक्रमित मां से बच्चे में, संक्रमित सुई से और असुरक्षित यौन संबंध शामिल हैं। (एड्स) एचआईवी जांच व एआरटी की सुविधा जनपद में उपलब्ध है‌। उनके द्वारा हस्ताक्षर अभियान का शुभारंभ कर कार्यक्रम को शुरू किया गया। वहीं इस दौरान कई विद्यालयों के बच्चों ने संगोष्ठी में भाग लिया। जिनमें तीन बच्चों को सीएमओ डॉ. संतोष गुप्ता और प्राचार्य डॉ. बीके शुक्ला द्वारा सम्मानित किया गया। इनमें प्रथम पुरस्कार विकास शर्मा बीए प्रथम वर्ष, द्वितीय पुरस्कार गुलमार बेगम बीए द्वितीय वर्ष और तृतीय पुरस्कार प्रवीण गुप्ता बीए प्रथम वर्ष को दिया गया।

कार्यक्रम में प्राचार्य डॉ. बीके शुक्ला व डॉ. अनिल कुमार गुप्ता सहित प्रोफेसर प्रज्ञा मिश्रा, रंजीत कुमार सहित आईसीटीसी काउंसलर डॉ नमिता श्रीवास्तव ने उपस्थित छात्र-छात्राओं को एड्स पर विस्तार से जानकारी दी। इस दौरान कार्यक्रम का संचालन फार्मासिस्ट परमानंद द्वारा किया गया। कार्यक्रम में करुणा वर्मा, ऐश्वर्या भारती, शिखर पांडे, आशीष मौर्य, आसिफ, पंकज श्रीवास्तव सहित मानव सेवा संस्थान के कर्मचारी और पदाधिकारी, शिक्षक, शिक्षिकाएं और अन्य गणमान्य व्यक्ति उपस्थित रहे।

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Exit mobile version