आम आदमी पार्टी के कार्यकर्ताओं ने हर्षोल्लास के साथ मनाया संविधान दिवस एवं आम आदमी पार्टी का स्थापना दिवस | New India Times

यूसुफ खान, ब्यूरो चीफ, धौलपुर (राजस्थान), NIT:

आम आदमी पार्टी के कार्यकर्ताओं ने हर्षोल्लास के साथ मनाया संविधान दिवस एवं आम आदमी पार्टी का स्थापना दिवस | New India Times

आम आदमी पार्टी के कार्यकर्ताओं ने संविधान दिवस एवं आम आदमी पार्टी के स्थापना दिवस को हर्षोल्लास से मनाया गया। इसके साथ ही धौलपुर बाड़ी से गुजरात चुनाव में जाने वाले वरिष्ठ साथियों का माला पहनाकर स्वागत किया गया स्थापना दिवस के अवसर पर एडवोकेट ओ.पी. त्यागी ने बताया कि पार्टी दिल्ली और पंजाब के बाद गुजरात चुनाव में अपनी पूरी ताकत के साथ लड़ रही है 27 सालों से जहां गुजरात में बीजेपी का कब्जा है वहीं दूसरी ओर सबसे अधिक कर्ज में डूबा हुआ गुजरात केजरीवाल की आम आदमी पार्टी से भविष्य में अपनी उम्मीद बनाए हुए हैं इस अवसर पर मुबीन अहमद फारुकी ने अपने उद्बोधन में कहा कि पार्टी शिक्षित राष्ट्र समर्थ राष्ट्र के सपने को साकार करने में लगी हुई है और पंकज शर्मा ने बताया कि धौलपुर से विनोद गुर्जर और भूरा गुर्जर के नेतृत्व में और एक टीम पहले से ही पहुंच चुकी है आकाश राणा ने आज गुजरात जाने वाले सभी साथियों का माल्यार्पण कर स्वागत किया धौलपुर बाड़ी से पार्टी के वरिष्ठ कार्यकर्ता अनूप शर्मा महेंद्र सिंह हजारीलाल बंसीवाल नरेंद्र गर्ग छिद्धू बाबा शब्बीर खान रामबाबू पटवा साबरमती एक्सप्रेस से गुजरात चुनाव के लिए रवाना हो रहे हैं कार्यक्रम का संचालन सोमबीर तोमर साबिर खान सर ने सभी को धन्यवाद दिया और गुजरात चुनाव में रात दिन एक कर के चुनाव जिताने के लिए आह्वान किया आम आदमी पार्टी के सभी कार्यकर्ता मौजूद रहे।

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Exit mobile version