अविनाश द्विवेदी, भिंड ( मप्र ), NIT;
भिंड जिला के मालनपुर थाना में आरोपी को छोड़ने के एवज में रिश्वत की पहली किस्त लेते हुए लोकायुक्त पुलिस ने एक एसआई को रंगे हाथों गिरफ्तार किया है। ए.एस.आई ने आरोपी से 50 हजार रुपए रिश्वत की मांग की थी। पहली क़िस्त 7000 रुपए देने के दौरान एसआई को लोकायुक्त टीम ने रंगेहाथों पकड़ लिया।
प्राप्त जानकारी के अनुसार मालनपुर थाना में मारपीट के मामले में गिरफ्तार आरोपी गजेंद्र परिहार को छोड़ने के लिए ए.एस.आई सुभाष पांडे के द्वारा 50 हजार की रिश्वत उसके भाई फरियादी मनोज परिहार सिहोली थाना महाराज पुरा, ग्वालियर से मांगी गई। जिसमें से 7000 रुपय पुलिस अधीक्षक कार्यालय भिंड में देना की बात तय हुई। लोकायुक्त टीम ग्वालियर ने कार्यवाही करते हुए पुलिस अधीक्षक कार्यालय में ए.एस. आई.सुभाष पांडे को रंगे हाथों 7000 की रिश्वत लेते गिरफ्तार कर लिया।
फरियादी मनोज परिहार ने NIT संवाददाता को बताया कि मेरे भाई को अभी दो रोज पूर्व गांव से पुलिस ने एक मारपीट के मामले में गिरफ्तार कर पुलिस थाने लाई थी, जिसे मैंने छोड़ने का निवेदन किया तो मालनपुर थाने में पदस्थ एसआई सुभाष पांडे ने 50000/- बतौर रिश्वत मांगी। जब मैंने इतने पैसे न देने की बात कही तो उन्होंने किस्तों में पैसे देने की बात कही जिस पर पुलिस अधीक्षक कार्यालय भिंड में आज 7000 देना तय हुआ।मैंने इस बात की सूचना लोकायुक्त पुलिस ग्वालियर को दी जिस पर कारवाई करते हुए लोकायुक्त पुलिस ने एसआई सुभाष पांडे को रंगे हाथों 7000/- रूपए रिश्वत लेते हुए गिरफ्तार कर लिया।
