गांधी भवन प्रेक्षागृह का जीर्णोंद्धार का कार्य युद्धस्तर पर जारी, अपर जिलाधिकारी ने किया निरीक्षण | New India Times

मुबारक अली, ब्यूरो चीफ, शाहजहांपुर (यूपी), NIT:

गांधी भवन प्रेक्षागृह का जीर्णोंद्धार का कार्य युद्धस्तर पर जारी, अपर जिलाधिकारी ने किया निरीक्षण | New India Times

गांधी भवन प्रेक्षागृह का जीर्णोंद्धार का कार्य युद्धस्तर पर चल रहा है जिसका कल अपर जिलाधिकारी प्रशासन एवं नगर मजिस्ट्रेट ने निरीक्षण किया और कार्यो को पूरी गुणवत्ता के साथ निर्धारित समयावधि में पूर्ण करने के दिये निर्देश।
अपर जिलाधिकारी प्रशासन रामसेवक द्विवेदी एवं नगर मजिस्ट्रेट अशीष कुमार सिंह ने टाउनहॉल, स्थित गांधी भवन प्रेक्षागृह के जीर्णोंद्धार कार्य का निरीक्षण किया। गांधी भवन प्रेक्षागृह के जीर्णोंद्धार का कार्य जिला नगरीय विकास अभिकरण (डूडा) को आवंटित किया गया है। इस सम्बन्ध में अपर जिलाधिकारी (प्रशासन) द्वारा जिलाधिकारी के निर्देशानुसार गांधी भवन प्रेक्षागृह के जीर्णोंद्धार के कार्य को युद्धस्तर पर सम्पादित कराने हेतु सम्बन्धित अधिकारियों को निर्देश दिये गये हैं। अपर जिलाधिकारी (प्रशासन) ने बताया कि आगामी नगर निकाय चुनावों एवं नगर में समय-समय पर आयोजित किये जाने वाले महत्वपूर्ण सांस्कृतिक कार्यक्रमों के दृष्टिग्त गांधी भवन प्रेक्षागृह का जीर्णोंद्धार त्वरित गति से कराया जाना नितान्त आवश्यक है। इस सम्बन्ध में परियोजना अधिकारी द्वारा अवगत कराया गया कि गांधी भवन प्रेक्षागृह में प्रस्तावित जीर्णोंद्धार सम्बन्धी कार्यों को गुणवत्तापूर्वक निर्धारित समय-सीमा के अन्दर पूर्ण कराया जायेगा।
निरीक्षण के दौरान नगर मजिस्ट्रेट आशीष कुमार सिंह, परियोजना अधिकारी डूडा, अतुल कुमार एवं अवर अभियन्ता डूडा सुशील कुमार उपस्थित रहे।

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Exit mobile version