रहीम शेरानी हिन्दुस्तानी, ब्यूरो चीफ, झाबुआ (मप्र), NIT:

झाबुआ जिले के बामनिया में दर्दनाक हादसा हुआ है, कोटा स्टोन पत्थर से भरे एक ट्रक ने रेलवे फाटक तोड़ते हुए बाइक सवारों को रोंद दिया जिससे एक महिला व एक पुरुष की मौक़े पर ही मौत हो गई जबकि करवड के व्यापारी गंभीर रूप से घायल हो गया। हादसा उस समय हुआ जब रेलवे फाटक बंद था। हादसे के बाद सड़क मार्ग और रेल मार्ग दोनों पर यातायात ठप रहा।
गोल्डन टेंपल मेल 12904 करीब 2 घंटे देरी से चला इस तरहा देहरादून एक्सप्रेस भी 6 घंटे लेट मेघनगर रेल्वे स्टेशन पहुंचा। इस तरहा अप लाईन की गाड़ीयां 5 से 6 घन्टें लेट हुई जिससे यात्रियों को परेशानीयो का सामना करना पड़ा।
हादसे के बाद वाहन चलाक ट्रक छोड़कर फरार हो गया। पुलिस को सुचना मिलते ही मौके पर पहुंची है और गंभीर को इलाज के लिए ले जाया गया है।
रेलवे क्रॉसिंग के लिए अंडर ब्रिज बनाने की मांग वर्षों से की जा रही है लेकिन कोई सुनवाई नहीं हो रही है। यह तो गनीमत रही की हादसे के समय रेलवे क्रॉसिंग पर ज्यादा वाहन नहीं थे और उस समय ट्रेक से कोई ट्रेन या मालगाड़ी नहीं गुजर रही थीं वरना बड़ा हादसा हो सकता था।
