पत्नी ने सास-ससुर पर परेशान करने का आरोप लगाते हुए साथ रहने से किया इंकार, माता-पिता का साथ छुटता देख पति हुआ भावुक | New India Times

मो. मुजम्मिल, जुन्नारदेव/छिंदवाड़ा (मप्र), NIT:

पत्नी ने सास-ससुर पर परेशान करने का आरोप लगाते हुए साथ रहने से किया इंकार, माता-पिता का साथ छुटता देख पति हुआ भावुक | New India Times

परामर्श केंद्र में उस समय वातावरण करुणामय हो गया जब एक प्रकरण में अपनी पत्नी को मनाने के लिए पतिअचानक भावुक हो रोने लगा।हुआ कुछ ऐसा की पत्नी द्वारा सास ससुर पर यह आरोप लगाया गया की वे उसे परेशान करते हैं इसलिए वह अपने पति के साथ नहीं रहेगी, जिसपर सास ससुर ने अपने बेटे और बहू का वैवाहिक जीवन बचाने के लिए निर्णय लिया कि उसके बेटे बहू अपने मर्जी के अनुसार अलग रहेंगे तथा उनकी बेटी भी अपने भाई भाभी के साथ रहेगी जबकि सास ससुरअलग रहेंगे इस पर बेटा भावुक हो रोने लगा। परामर्शदाताओं के द्वारा उन्हें मनाई गई तथा पत्नी को इस बात के लिए तैयार किया कि वह अपने सास ससुर की इच्छा का सम्मान करते हुए अपने पति के साथ सद्भाव पूर्वक जीवन निर्वाह करें। इस तरह इन लोगों के बीच में समझौता संपन्न हुआ। एक अन्य प्रकरण में जिसमें पत्नी द्वारा पति पर आरोप लगाया गया था कि उसका पति शराब पीकर पत्नी को परेशान करता है इसलिए वह साथ में नहीं रहना चाहती उन्हें परामर्श केंद्र में आपस में वार्तालाप कराई गई दोनों को सद्भावपूर्वक जीवन निर्वाह करने के लिए तैयार कर समझौता कराया गया। एक अन्य प्रकरण जिसने पक्षों के बीच में पर्याप्त समझाइश के बाद भी समझौते की संभावना प्रतीत नहीं हुई उन्हें न्यायालय की शरण लेने की सलाह देकर प्रकरण नस्तीबद्ध किया गया।
अनुविभागीय अधिकारी पुलिस के के अवस्थी के मार्गदर्शन में अधिवक्ता प्रदीप कुमार शर्मा व आहुति शर्मा सहित रश्मि राय एवं प्रीति श्रीवास्तव ने उक्त प्रकरणों सहित अन्य दो मामलों में पक्षकारों को सद्भावना पूर्वक जीवन निर्वाह करने की सलाह देकर विचार विमर्श के लिए समय प्रदान किया।

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Exit mobile version