पुलिस ने नेपाली तस्कर को गिरफ्तार कर 26 करोड़ 10 लाख रुपए की चरस किया बरामद | New India Times

मुबारक अली, ब्यूरो चीफ, शाहजहांपुर (यूपी), NIT:

पुलिस ने नेपाली तस्कर को गिरफ्तार कर 26 करोड़ 10 लाख रुपए की चरस किया बरामद | New India Times

पुलिस ने नेपाली तस्कर को गिरफ्तार कर ₹26 करोड़ 10 लाख की चरस बरामद किया है।

कुंवर बहादुर सिंह प्रभारी निरीक्षक थाना रोजा, रोहित कुमार एसओजी प्रभारी, उ0 नि0 नीरज कुमार, हे0 कां0 सुशील शर्मा एसओजी, हे0 कां0 उदयवीर सिंह एसओजी, प्रभात चौधरी एसओजी, विपिन कुमार एसओजी, नीरज एसटीएफ, सुनील कुमार एसटीएफ आदि पुलिस टीम ने जमुक़ा तिराहे के पास से अंतर्राज्य मादक पदार्थ तस्कर मो0 इकबाल को 13 किलो 50 ग्राम अवैध चरस के साथ गिरफ्तार किया है।

पुलिस अधीक्षक एस. आनन्द ने बताया कि एसटीएफ उत्तर प्रदेश की सूचना पर एसओजी व एसटीएफ उत्तर प्रदेश की संयुक्त टीम ने मादक पदार्थ तस्कर मो0 इकबाल को गिरफ्तार किया है जिसके पास से 13 किलो अगर चरस बरामद की गई है जिसकी अंतर्राष्ट्रीय बाजार में कीमत 26 करोड़ बताई जा रही है, इसके पास से एक फर्जी आधार कार्ड मिला है जो इसने नेपाल से ही बनवाया था जिसका इस्तेमाल यहां आने जाने में ट्रेन में इस्तेमाल करता है। यह पूर्व में भी कानपुर व गोंडा जेल जा चुका है। कैराना जनपद शामली में इसको यह चरस पहुंचाना था। गिरफ्तार अभियुक्त पर थाना रोजा पुलिस में अग्रिम कार्यवाही की जा रही है।

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Exit mobile version