मेहलक़ा इक़बाल अंसारी, बुरहानपुर (मप्र), NIT:

पुलिस अधीक्षक बुरहानपुर ने जिला अस्पताल बुरहानपुर के धोखाधड़ी व शासकीय राशि गबन प्रकरण में फरार आरोपी की गिरफ्तारी के संबंध में जानकारी देने हेतु पहले दोपहर 2:00 बजे प्रेस कॉन्फ्रेंस लेने की सूचना दी थी, बाद में इसे संशोधित कर दोपहर 2:30 बजे पत्रकार वार्ता का समय निश्चित कर दिया गया। एसपी बुरहानपुर द्वारा पत्रकार वार्ता लेने का सीधा-सीधा अर्थ यह निकाला जा रहा था कि इस कांड का कोई महत्वपूर्ण आरोपी पुलिस के चुंगल में फंसा है। हालांकि नगर के कुछ सामाजिक कार्यकर्ताओं को 2 दिन पहले ही इस मामले की भनक कलेक्टर बुरहानपुर के माध्यम से लग गई थी। आज की घटना से कई लोगों की पैर के नीचे से जमीन की खिसक गई और आज यही सबक मिला है कि किसी के फटे में पैर नहीं डालना चाहिए। वरना अंजाम यही होता है। किसी की कमज़ोरी को पकड़ कर उसको ब्लैकमेल करके ज़्यादा दिनों तक फ़ायदा नहीं उठाया जा सकता। शहर का हीरो बनने की चाह में आज दांव उल्टा पड़ गया। हम बात कर रहे हैं,बुरहानपुर के बहु चर्चित जिला अस्पताल घोटाले में गबन के आरोप में फरार चल रहे एक ऐसे फरार आरोपी की, जो अपने आप को सत्यवादी हरिश्चंद्र, ईमानदार और हर ऐब से पाक बताता था। इस आरोपी ने वाले अपने कजिन भाई को भी नहीं छोड़ा, उसे भी जेल की हवा खिलवाने में कोई कसर नहीं छोड़ी। शहर के दो बड़े नेताओं के आशियानो को बुलडोजर से तुड़वाना।शहर के बड़े अस्पतालों की शिकायतें करना, शहर में अगर कोई रोजी रोटी के लिए लूम लगा रहा है तो उसके शिकायत करना। वक्फ संपत्तियों को लेकर शिकायत करना।किसी कारोबारी को परेशान करना सहित संभ्रांत और गणमान्य लोगों को अपने आतंक से परेशान करने की एक लंबी सूची है। शहर का हर आदमी आज यह कह रहा है कि ऊपर वाले के यहां देर है अंधेर नहीं। पुलिस ने आज एक ऐसे आरोपी को गिरफ्तार करने में सफलता प्राप्त की है, जो 6 माह पूर्व तक शहर का मशहूर आरटीआई एक्टिविस्ट,विसलब्लोअर एवं कई महाघोटालों का पर्दाफाश करने में प्रथम पंक्ति में भी सुपर डुपर श्रेणी में था और जिस के डर और आतंक से उच्च रैंक का बड़ा से बड़ा अधिकारी और नीचे के लेवल का चपरासी भी थर कांपता था। आज उसी प्रतिष्ठित व्यक्ति को ज़िला अस्पताल महाघोटाले के प्रकरण में गिरफ्तार कर लिया है। गिरफ्तार आरोपी ने अस्पताल महाघोटाले के मुख्य आरोपी डॉक्टर प्रतीक नवलखे की पत्नी के साथ मिलकर एवं एक फर्म बनाकर लाखों रुपए गबन करने का आरोप है।बुरहानपुर के पुलिस अधीक्षक ने इस महाघोटाले के जब इस को मीडिया के सामने पेश किया,तब एस पी श्री राहुल कुमार लोढ़ा ने बताया कि निरंतर कई दिनों से पुलिस इस फरार आरोपी की तलाश कर रही थी। जगन्नाथ पूरी से लौटते समय उसे छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर से ट्रेस करके गिरफ्तार किया गया और बुरहानपुर लाकर थाना लालबाग में पेश किया गया। पत्रकार वार्ता में पुलिस अधीक्षक बुरहानपुर ने बताया कि पुलिस इस आरोपी की कम से कम 5 दिन की रिमांड की मांग न्यायालय से करेगी, ताकि इस प्रकरण की बारीकी से जांच की जा सके। प्रेस वार्ता के दौरान जब इस आरोपी को मीडिया के सामने पेश किया गया तो जिन लोगों ने इस आरोपी का उरूज देखा है, उन लोगों ने आज इस का ज़वाल भी देख लिया। समय कब करवट ले लेता है इसकी बानगी आज देखने को मिली।
