मो. मुजम्मिल, जुन्नारदेव/छिंदवाड़ा (मप्र), NIT:

जुन्नारदेव जनपद पंचायत मुख्यालय अंतर्गत ग्राम पंचायत पनारा के वार्ड नंबर 3 में ग्रामीण आशीष विश्वकर्मा एवं अन्य ग्रामीणों ने जानकारी देते हुए बताया है कि विगत 15 दिनों से पानी की समस्या बनी हुई है, इसकी शिकायत पानी देने वाले को निरंतर दिया जा रहा है उसके बावजूद भी हम लोगों को पानी के लिए तरसना पड़ रहा है। महिलाओं ने भी जानकारी देते हुए बताया है कि हम लोगों को पीने का पानी खरीदना पड़ रहा है जिसके पास पैसे हैं टैंकर से ले लेते हैं गरीब कहां से पानी खरीदेगा? ना पीने का पानी आता है और ना निस्तार करने का पानी, पंचायत द्वारा आश्वासन ही दिया जा रहा है कि शाम को पानी आ जाएगा कल पानी आ जाएगा पर 15 दिन होते आ रहे हैं पानी की समस्या वार्ड नंबर 3 में बनी हुई है, समस्या का निराकरण करने की आवश्यकता है। ग्रामीण आशीष विश्वकर्मा, सुनील विश्वकर्मा, कलाबाई लखनलाल पंडोले, सीताराम विश्वकर्मा, राकेश बलदेव राजपूत, अमित पंडोले, मनोज विश्वकर्मा एवं अन्य ग्रामीणों ने जिम्मेदारों से समस्या के निस्तारण की मांग की है।
