मुबारक अली, ब्यूरो चीफ, शाहजहांपुर (यूपी), NIT:

थाना चौक कोतवाली पुलिस ने व्यापारी नेता विवेक गुप्ता एवं घर में रहने वाली महिला एवं गोपाल सिंह थाना सदर बाजार को दुष्कर्म के मामले में गिरफ्तार किया है।
बृजेश कुमार सिंह प्रभारी निरीक्षक थाना चौक कोतवाली के नेतृत्व में निरीक्षक शैलेंद्र कुमार आदि पुलिस टीम ने शुक्रवार को केरूगंज चौराहे से गिरफ्तार किया है।
9 नवंबर को एक युवती द्वारा थाने पर गोपाल सिंह चौहान उर्फ गोपी, देवेंद्र सिंह चौहान और भूपेंद्र सिंह चौहान निवासी थाना सदर बाजार के विरुद्ध दुष्कर्म करने का आरोप लगाते हुए तहरीर दी थी युवती ने आरोप लगाया था कि शादी का झांसा देकर केरूगंज में एक मकान में ले जाकर गोपाल सिंह ने उसके साथ दुष्कर्म किया पुलिस ने दुष्कर्म की एफ आई आर दर्ज कर जांच शुरू की पुलिस ने गोपाल सिंह को गिरफ्तार किया तो उसने सारा राज खोल दिया।
व्यापारी नेता विवेक गुप्ता का नाम सामने आने पर पुलिस ने दबिश दी और विवेक व घर में काम करने वाली महिला को गिरफ्तार कर लिया।
आपको बताते चलें कि व्यापारी नेता विवेक गुप्ता की किराने की दुकान है उस के ऊपर बने कमरे में दुष्कर्म करने की रिपोर्ट कराई है पुलिस के मुताबिक विवेक गुप्ता की केरूगंज में किराने की दुकान है वह एक व्यापार मंडल की केरूगंज इकाई का पदाधिकारी भी है दुकान के ऊपर इसमें 6 कमरे हैं हर कमरे में बेड पड़ा है। ऐसा लग रहा है कि कमरों का 1200 से 1500 प्रति घन्टा कराया लिया जाता था।
