परेड अनुशासन की जड़ है, इसे अपनी दिनचर्या में शामिल करें: पुलिस आयुक्त मकरंद देउस्कर | New India Times

जमशेद आलम, ब्यूरो चीफ, भोपाल (मप्र), NIT:

परेड अनुशासन की जड़ है, इसे अपनी दिनचर्या में शामिल करें: पुलिस आयुक्त मकरंद देउस्कर | New India Times

भोपाल पुलिस कमिश्नरेट में प्रथम बार पुलिस आयुक्त भोपाल श्री मकरंद देउस्कर द्वारा जनरल परेड एवं पुलिस दरबार (सभा) का आज प्रात: पुलिस लाईन, नेहरु नगर में आयोजन किया गया, जिसमें समस्त डीसीपी, एडिशनल डीसीपी, एसीपी, थाना प्रभारी एवं सभी थानों के पुलिसकर्मी, यातायात, क्राईंम ब्रांच व रक्षित केन्द्र समेत करीब 400 पुलिस अधिकारी/कर्मचारी सम्मिलित हुए।

परेड के प्रारंभ में पुलिस आयुक्त श्री देउस्कर द्वारा जनरल परेड की सलामी ली गई, उपरांत परेड का निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान साफ़ सुथरी वेशभूषा व अच्छे टर्नआउट वाले पुलिस अधिकारी/कर्मचारियो को सेवा पुस्तिका में प्रशंसा देकर पुरस्कृत किया गया। उपरांत परेड मार्च एवं परेड ड्रिल की गई। परेड की कमांड आरआई श्री दीपक पाटिल द्वारा की गई।

परेड अनुशासन की जड़ है, इसे अपनी दिनचर्या में शामिल करें: पुलिस आयुक्त मकरंद देउस्कर | New India Times

परेड उपरांत पुलिस आयुक्त श्री देउस्कर द्वारा पुलिस दरबार(सभा) का आयोजन किया गया। पुलिस आयुक्त ने सभा को संबोधित करते हुए विगत महिनों में आयोजित हुए विभिन्न त्यौहारों व आयोजनों को शान्तिपुर्ण तरीके से सम्पन्न कराने व सुरक्षा व्यवस्था सुदृढ रखने हेतु नगरीय पुलिस भोपाल के सभी अधिकारी/कर्मचारियो को बधाई दी एवं कहा कि परेड अनुशासन की जड़ है, इसे अपनी दिनचर्या में शामिल करें, चूंकि जिस तरह मन और तन का बेहतर तालमेल अनुशासित परेड का मूलमंत्र है ठीक उसी तरह अपने मन और तन को अपने नियंत्रण में रखकर अपने जीवन को अनुशासित बनाएं व अपने सेहत का ध्यान रखते हुए कर्तव्यों का जवाबदेही से निर्वहन करें।

उपरांत पुलिसकर्मियों की समस्याएं सुनी गई एवं उनके त्वरित निराकरण हेतु सम्बंधित अधिकारियो को आवश्यक दिशा निर्देश दिए गए साथ ही सभी अधिकारी/कर्मचारियो का हजेला हॉस्पीटल के डॉक्टरों की टीम द्वारा स्वास्थ्य परीक्षण व Bmi परीक्षण किया गया।

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Exit mobile version