भारतीय खाद्य निगम मंडल कार्यालय हाजीपुर द्वारा बीएसडब्ल्यूसी गोपालगंज गोदाम परिसर में संगोष्ठी का किया गया आयोजन | New India Times

अतीश दीपंकर, ब्यूरो चीफ, पटना (बिहार), NIT:

भारतीय खाद्य निगम मंडल कार्यालय हाजीपुर द्वारा बीएसडब्ल्यूसी गोपालगंज गोदाम परिसर में संगोष्ठी का किया गया आयोजन | New India Times

भारतीय खाद्य निगम, मंडल कार्यालय, हाजीपुर द्वारा आज गुरुवार को बीएसडबलुसी गोपालगंज गोदाम परिसर में एक संगोष्ठी का आयोजन किया गया। आयोजन में स्कूल एवं आंगनबाड़ी में पढ़ रहे बच्चों को कार्यक्रम में बुलाकर भारतीय खाद्य निगम के द्वारा चलाए जा रहे डिपो आपरेशन एवं भारत सरकार के निर्देशानुसार चलाई जा रही विभिन्न योजनाओं, उद्देश्यों एवं उपलब्धियों के बारे में अवगत कराया गया।

कार्यक्रम की शुरुआत में ही मंडल प्रबंधक राजीव कुमार ने सबसे पहले दीप प्रज्ज्वलित कर उद्घाटन किया।

भारतीय खाद्य निगम मंडल कार्यालय हाजीपुर द्वारा बीएसडब्ल्यूसी गोपालगंज गोदाम परिसर में संगोष्ठी का किया गया आयोजन | New India Times

इस अवसर पर मंडल प्रबंधक श्री कुमार ने बताया कि ,बिहार क्षेत्र के सभी जिलों में आंगनबाड़ी में पढ़ रहे बच्चों के लिये फोर्टिफाइड चावल वितरित करने का लक्ष्य भारतीय खाद्य निगम के द्वारा रखा गया है ,जिससे कि बच्चों में कुपोषण जैसी बीमारी को दूर किया जा सके। उन्होंने कहा कि इसी उद्देश्य से भारतीय खाद्य निगम, मंडल कार्यालय, हाजीपुर द्वारा यह कार्यक्रम चलाया जा रहा है। उन्होंने फोर्टिफाइड चावल पर प्रकाश डालते हुए बताया कि फोर्टिफाइड चावल का मतलब है कि ,पोषणयुक्त चावल। उन्होंने कहा कि इसमें आम चावल की तुलना में आयरन, विटामिन बी-12, फालिक एसिड की मात्रा अधिक है । इसके अलावा जिंक, विटामिन ए, विटामिन बी वाले फोर्टिफाइड राइस भी विशेष तौर पर तैयार किए जा सकते हैं। फोर्टिफाइड चावल को आम चावल में मिलाकर खाया जाता है।

मौके पर जिला प्रबंधक, बिहार राज्य खाद्य निगम, गोपालगंज, जिला कार्यक्रम पदाधिकारी, पी.एम. पोषण योजना, गोपालगंज, विजय कुमार, प्रबंधक (परिचालन), अनिल कुमार गुप्ता तथा अन्य गणमान्य व्यक्ति उपस्थित थे।

कार्यक्रम के अंत में मंडल प्रबंधक श्री. कुमार द्वारा सभी अतिथियों का धन्यवाद ज्ञापन किया गया।

यह जानकारी अनिल कुमार गुप्ता ने गुरुवार की शाम दिया।

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Exit mobile version