मुबारक अली, ब्यूरो चीफ, शाहजहांपुर (यूपी), NIT:

जनपद बरेली के दो स्मैक तस्करों को पुलिस ने गिरफ्तार कर 12 करोड़ रुपए की स्मैक बरामद किया गया है।
धर्मेंद्र कुमार प्रभारी निरीक्षक थाना कटरा के नेतृत्व में उ0 नि0 राजकुमार श्रीवास्तव, उ0 नि0 रतीराम सिंह, हे कां0 स जितेंद्र कुमार आदि पुलिस टीम द्वारा नहर पटरी पर श्मशान घाट से हवीब खान जनपद बरेली 2 किलो स्मैक, सुनएब खान जनपद बरेली से 1 किलो स्मैक बरामद किया गया है।
संजीव बाजपाई एसपी ग्रामीण ने बताया कि कटरा पुलिस द्वारा दो मादक तस्करों को गिरफ्तार किया गया है जिनके पास से 3 किलोग्राम अफीम बरामद की है जिसकी अंतर्राष्ट्रीय बाजार में कीमत ₹12 करोड़ बताई जा रही है। पूछताछ में उन्होंने बताया कि यह लोग नेपाल से सस्ते दामों में खरीद कर लाते हैं और पंजाब में जाकर छोटे छोटे पैकेट बनाकर रोड किनारे बने होटलों और ढाबों पर बेचते हैं। थाना कटरा पुलिस द्वारा अग्रिम कार्रवाई की जा रही है।
