अबरार अहमद खान, भोपाल, NIT;
मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल के थाना पिपलानी अंतर्गत सिद्धार्थ लेक सिटी निवासी डॉक्टर आर एस सहाय 55 वर्ष को 13 जून को कैंची से वार कर गंभीर रूप से घायल कर करीब 20 लाख रूपये कीमती जेवर व नगदी लूटकर सनसनीखेज वारदात को अंजाम देने वाले लुटेरों को भोपाल पुलिस ने गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की है।
भोपाल एसपी साउथ सिद्धार्थ बहुगुणा ने आज गुरुवार को आयोजित एक प्रेस कांफ्रेंस को संबोधित करते हुए मीडिया को बताया कि आरोपी पमपम यादव को उसके गांव पूर्णिया बिहार से गिरफ्तार किया गया है।
आज गुरुवार को भोपाल में आरोपी पमपम यादव को कोर्ट में पेश किया गया जहां से कोर्ट उसे पुलिस हिरासत में दे दिया है। पुलिस रिमांड में लेकर पुलिस उससे कड़ी पूछताछ की कर रही है। पूछताछ में अन्य वारदातों के भी खुलासा होने की संभावना है।
