पुलिस से बचने को नहीं खुद की सुरक्षा के लिए करें नियमों का पालन: एसएसपी अभिषेक यादव | New India Times

अली अब्बास, ब्यूरो चीफ, मथुरा (यूपी), NIT:

पुलिस से बचने को नहीं खुद की सुरक्षा के लिए करें नियमों का पालन: एसएसपी अभिषेक यादव | New India Times

शहर के टैंक चौराहा स्थित एनसीसी तिराहा के पास मंगलवार को एसएसपी अभिषेक यादव ने यातायात माह का शुभारंभ किया। इस दौरान उन्होंने कहा कि पुलिस से बचने के लिए नहीं बल्कि खुद की सुरक्षा के लिए यातायात नियमों का पालन करना चाहिए। जिस दिन लोगों की समझ में यह बात आ जाएगी दुर्घटनाओं का ग्राफ अपने आप कम होने लग जाएगा। उन्होंने कहा कि यातायात नियम लोगों की भलाई के लिए बनाए गए हैं, न कि उन्हें परेशान करने के लिए। इस दौरान उन्होंने यातायात जागरुकता रैली को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। इस दौरान एसपी ट्रेफिक, एसपी सिटी, एसपी देहात, सीओ रिफाइनरी समेत अन्य लोग मौजूद रहे।

By nit

Exit mobile version