आरएसएस की अखिल भारतीय कार्यकारी मंडल की बैठक प्रयागराज में सम्पन्न, वरिष्ठ संघ पदाधिकारी श्री राजकुमार सिंह को प्रांत कार्यवाह (ब्रज प्रांत) एवं डॉ प्रमोद शर्मा को क्षेत्र कार्यवाह की सौंपी गई जिम्मेदारी | New India Times

अली अब्बास, ब्यूरो चीफ, मथुरा (यूपी), NIT:

आरएसएस की अखिल भारतीय कार्यकारी मंडल की बैठक प्रयागराज में सम्पन्न, वरिष्ठ संघ पदाधिकारी श्री राजकुमार सिंह को प्रांत कार्यवाह (ब्रज प्रांत) एवं डॉ प्रमोद शर्मा को क्षेत्र कार्यवाह की सौंपी गई जिम्मेदारी | New India Times

राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ द्वारा मथुरा के वरिष्ठ संघ पदाधिकारी श्री राजकुमार सिंह को प्रांत कार्यवाह (ब्रज प्रांत) एवं डॉ प्रमोद शर्मा को क्षेत्र कार्यवाह का नवीन उत्तर दायित्व सौंपा गया है। आरएसएस की अखिल भारतीय कार्यकारी मंडल की बैठक प्रयागराज में सम्पन्न होने के बाद मथुरा पहुंचने पर श्री सिंह का सरकारी अधिवक्ताओं ने स्मृति चिन्ह भेंट कर स्वागत किया। इस अवसर पर श्री सिंह ने कहा कि संघ राजनीति नहीं, राष्ट्र सेवा एवं मानव सेवा का नाम है।
आरएसएस की अखिल भारतीय कार्यकारी मंडल की बैठक प्रयागराज में सम्पन्न हुई। बैठक में संघ पदाधिकारियों को नए उत्तरदायित्व दिये गये जिनमें पश्चिमी उप्र व ब्रज क्षेत्र के कार्यवाह की घोषणा की गई। ब्रज प्रांत कार्यवाह डाॅ प्रमोद शर्मा अब पश्चिमी उप्र (ब्रज, मेरठ व उत्तराखण्ड) के कार्यवाह होंगे। ब्रज क्षेत्र के सह प्रांत कार्यवाह राजकुमार सिंह को अब प्रांत कार्यवाह बनाया गया है। श्री राजकुमार सिंह बाल्यकाल से ही संघ के स्वयं सेवक रहे हैं। मुख्य शिक्षक से लेकर, जिला कार्यवाह, सह विभाग कार्यवाह व प्रांत के सह कार्यवाह का उत्तरदायित्व संभाल चुके हैं। अब उन्हें प्रांत कार्यवाह की जिम्मेदारी दी गई है। वह ब्रज क्षेत्र के स्वयं सेवकों को अपना मार्गदर्शन देंगे। उन्होंने कहा कि संघ की विरासत मुझे पारिवारिक पृष्ठभूमि से मिली है। मेरे पिताजी संघ के पदाधिकारी थे। बाल्यकाल से ही उनके साथ संघ के कार्यक्रमों में भाग लेता रहा हूं। श्री सिंह के मथुरा पहुंचने पर जिला शासकीय अधिवक्ता शिवराम सिंह तरकर, स्पेशल डीजीसी श्रीमति अलका उपमन्यु एडवोकेट, एडीजीसी विजयेन्द्र वैदिक, खडग सिंह छौंकर, सुरेश शर्मा, राजू सिंह, चन्द्रभान सिंह, रनवीर सिंह आदि ने स्मृति चिन्ह भेंट कर नवनियुक्त प्रांत कार्यवाह राजकुमार सिंह का भव्य स्वागत किया।

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Exit mobile version