पांच दिवसीय बुनियादी साक्षरता एवं संख्या ज्ञान प्रशिक्षण शुरू | New India Times

पंकज शर्मा, ब्यूरो चीफ, धार (मप्र), NIT:

पांच दिवसीय बुनियादी साक्षरता एवं संख्या ज्ञान प्रशिक्षण शुरू | New India Times

जिला शिक्षा एवं प्रशिक्षण संस्थान धार में पांच दिवसिय बुनियादी साक्षरता एवं संख्या ज्ञान प्रशिक्षण शुरू हुआ। कार्यक्रम की शुरुआत करते हुए डाइट धार के प्राचार्य श्री मनोज शुक्ला ने “निपुण भारत” का अर्थ बताते हुए कहा कि राष्ट्रीय शिक्षा नीति 2020 के लक्ष्यों की प्राप्ति के लिए भारत सरकार ने यह अभियान चलाया है। श्री शुक्ला ने कहा कि भाषा के विकास और समझ के साथ ज्ञान न होने पर संपूर्ण व्यक्तित्व का विकास संभव नही है। ज्ञान के परिदृश्य में पूरा विश्व तेजी से परिवर्तन के दौर से गुजर रहा है। हमें भी अब शिक्षा के तरीकों में बदलाव करना होगा। उन्होंने प्रशिक्षणार्थियों से कहा कि यह एक महत्वपूर्ण प्रशिक्षण है। इसे अपने बच्चों के लिए पूर्ण ईमानदारी व निष्ठा के साथ यह प्रशिक्षण प्राप्त करें। पढ़ाई में तकनीक का प्रयोग करें व कक्षागत गतिविधियों में बच्चों की भरपूर भागीदारी सुनिश्चित करें। प्रशिक्षण प्रभारी श्री कमलसिंह ठाकुर ने कहा कि यह प्रशिक्षण शिक्षा की बुनियाद है। इस प्रशिक्षण में गणित व भाषा का बुनियादी ज्ञान करवाने के तरीकों के बारे में बताया गया है। यह भारत सरकार का नई शिक्षा नीति की तहत बहुत महत्वपूर्ण कार्य है। मध्यप्रदेश में इसे मिशन अंकुर के नाम से शुरू किया गया है। प्रशिक्षण एस आर जी अरुण शर्मा, डी आर जी प्रमोद बैरागी, नीतीश राठौर ,सुरेश यादव व अस्मिता निगम के द्वारा दिया जा रहा है। इस प्रशिक्षण में जिले के समस्त विकासखंडों के कक्ष 1 व 2 में पढ़ाने वाले शिक्षक भाग ले रहे हैं।उक्त जानकारी श्रीमती शर्मिला रावल ने दी।

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Exit mobile version