प्राथमिक शिक्षकों की ऑनलाइन भर्ती प्रक्रिया 17 नवंबर 2022 से की जा रही है शुरू | New India Times

अबरार अहमद खान/मुकीज खान, भोपाल (मप्र), NIT:

प्राथमिक शिक्षकों की ऑनलाइन भर्ती प्रक्रिया 17 नवंबर 2022 से की जा रही है शुरू | New India Times

प्रोफेशनल एग्जामिनेशन बोर्ड, मध्यप्रदेश भोपाल द्वारा आयोजित प्राथमिक शिक्षक पात्रता परीक्षा, 2020 में सफल हुए अभ्यर्थियों के नियोजन के संबंध में स्कूल शिक्षा विभाग ने आदेश जारी किया है।
प्राथमिक शिक्षकों की ऑनलाईन भर्ती प्रक्रिया दिनांक 17 नवंबर 2022 से शुरू की जा रही है। इस ऑनलाइन भर्ती प्रक्रिया के संबंध में मध्यप्रदेश राज्य स्कूल शिक्षा सेवा (शैक्षणिक संवर्ग), सेवा शर्ते एवं भर्ती नियम 2018 और इन नियमों में समय समय पर किए गए संशोधनों के अनुसरण में प्राथमिक शिक्षकों के रिक्त पदों की पूर्ति के लिए विस्तृत विवरण नियम, निर्देश, प्रक्रिया, रिक्तियाँ, आरक्षण अर्हता आदि समस्त विवरण एम.पी. ऑनलाईन पोर्टल https://trc.mponline.gov.in पर दिनांक 31 अक्टूबर 2022 से उपलब्ध रहेगा।

प्राथमिक शिक्षक पात्रता परीक्षा, 2020 में सफल पाये गये अभ्यर्थियों से स्कूल शिक्षा विभाग के अन्तर्गत रिक्त पदों की पूर्ति की जानी है। प्राथमिक शिक्षकों की भर्ती हेतु स्कूल शिक्षा विभाग के 7,429 एवं जनजातीय कार्य विभाग के 11,098 पदों पर संयुक्त काउंसलिंग के माध्यम से भर्ती की कार्यवाही की जाएगी। नियुक्ति आदेश संबंधित विभागों द्वारा उनके विभाग में प्रचलित नियमों के अनुसार जारी किये जाएंगे।

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Exit mobile version