अखिल भारतीय महिला कांग्रेस ने जंतरमंतर पर मोदी सरकार के खिलाफ किया विरोध प्रदर्शन  | New India Times

Edited by Abrar Ahmed Khan; नई दिल्ली, NIT; ​
अखिल भारतीय महिला कांग्रेस ने जंतरमंतर पर मोदी सरकार के खिलाफ किया विरोध प्रदर्शन  | New India Timesअखिल भारतीय महिला कांग्रेस के द्वारा मंगलवार को  जंतरमंतर नई दिल्ली में मोदी सरकार की तीन सालों की असफलता को लेकर देश के विभिन्न प्रदेशों से आई महिला पदाधिकारियों ने प्रदर्शन कर केन्द्र सरकार को जमकर कोसा और कहा की मोदी के सत्ता सम्भालने के बाद देश की आर्थिक हालात जर्जर हो चुकी है, महंगाई सातवें आसमान पर पहुँच गयी है और जो वादे चुनाव पूर्व किये गये थे वो रद्दी की टोकरी में चले गये हैं।​अखिल भारतीय महिला कांग्रेस ने जंतरमंतर पर मोदी सरकार के खिलाफ किया विरोध प्रदर्शन  | New India Timesमहिला कॉंग्रेस अध्यक्ष शोभा ओझा ( दीदी ) के नेतृत्व में मंगलवार 25 जुलाई को जंतरमंतर पर धरना देकर प्रदर्शन कर संसद भवन का घेराव किया। इसके पूर्व धरने को प्रदेशों से आई महिला पदाधिकारियों ने मोदी सरकार की नीतियों की जमकर आलोचना की और कहा की चुनाव के पूर्व मोदी ने कहा था की हर साल दो करोड़ युवाओं को नौकरी दी जायेगी परंतु पिछले तीन सालों में लाखों युवाओं को नौकरियों से हाथ धोना पड़ा है, वही करोबार पूरी तरह ठप हो गया है।​
अखिल भारतीय महिला कांग्रेस ने जंतरमंतर पर मोदी सरकार के खिलाफ किया विरोध प्रदर्शन  | New India Timesइस धरना प्रदर्शन में मप्र ,राजस्थान ,पंजाब सहित विभिन्न प्रदेशों से महिला पदाधिकारियां बड़ी संख्या में भाग लेने पहुंचीं, जिसमे मप्र से महिला कॉंग्रेस अध्यक्ष मांडवी चौहान, ममता पाण्डे, निदा खान, चन्द्ररा सरवटे, राजलक्ष्मी नायर, जयश्री हरिकरण, गीता मिश्रा, अंजना छ्लौतरे, प्रियंका किरार, यशोदा पाण्डे, मुबारिका दाऊदी, फैहमिदा जैदी, राशिदा मुस्तफा आदि महिला साथी शामिल थीं।​

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Gift this article

Exit mobile version