बाइक सवार को बचाने के चक्कर में बस अनियंत्रित होकर मकान में घुसी, बाइक की टंकी फटने से बस व बाइक में लग गई आग | New India Times

मुबारक अली, ब्यूरो चीफ, शाहजहांपुर (यूपी), NIT:

बाइक सवार को बचाने के चक्कर में बस अनियंत्रित होकर मकान में घुसी, बाइक की टंकी फटने से बस व बाइक में लग गई आग | New India Times

दिल्ली आनन्द बिहार से शाहजहांपुर डिपो की बस बाइक सवार को बचाने के चक्कर में अनियंत्रित होकर एक मकान में घुस गई। जिससे बस के नीचे आई बाइक की टंकी फटने से उसमें आग लग गई। मौके पर पहुंचकर दमकल विभाग ने आग बुझाई। जिससे बड़ा हादसा होने से टल गया।

मिली जानकारी के अनुसार गुरुवार की सुबह 10:30 बजे शाहजहांपुर डिपो की बस यूपी 27 टी 8643 दिल्ली के आनन्द बिहार से आ रही थी जो रामचंद्र मिशन थाना क्षेत्र के अहमदपुर रेती में रेती की ओर से आ रहे बाइक सवार विनायक मिश्रा की पल्सर बाइक सड़क पर फिसल गई जिससे सामने से आ रही बस ने बाइक सवार को बचाने के प्रयास में बस अनियंत्रित होकर सड़क किनारे अभिताभ तिवारी के मकान में घुस गई। वहीं पल्सर बाइक बस के नीचे आ गई जिससे बाइक की टँकी फटने से बाइक व बस में आग लग गई। सूचना पर दमकल विभाग की गाड़ियां आ गईं और उन्होंने बस की आग को बुझाया। वहीं रौजा थाना क्षेत्र के रौजा निवासी विनायक व उनका पुत्र घायल हो गया जिसे एक निजी नर्सिंग में भर्ती कराया गया है।

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Exit mobile version