नवागत संभागायुक्त श्री दीपक सिंह ने किया पदभार ग्रहण | New India Times

संदीप शुक्ला, ब्यूरो चीफ, ग्वालियर (मप्र), NIT:

नवागत संभागायुक्त श्री दीपक सिंह ने किया पदभार ग्रहण | New India Times

नवागत संभाग आयुक्त श्री दीपक सिंह ने आज प्रातः 10:00 बजे ग्वालियर चंबल संभाग के संभाग आयुक्त पद पर पदभार ग्रहण किया और जिले व संभाग के अधिकारियों से चर्चा की।
ज्ञात हो कि पूर्व संभागायुक्त श्री आशीष सक्सेना की सेवानिवृत्ति के बाद राज्य शासन द्वारा उच्च शिक्षा विभाग से स्थानांतरित कर श्री दीपक सिंह को ग्वालियर चंबल संभाग का संभाग आयुक्त बनाया गया है। इसके साथ ही श्री सिंह को चंबल संभाग का अतिरिक्त प्रभार भी सौंपा गया है। ग्वालियर संभाग के संभाग आयुक्त पद पर पदभार ग्रहण करते हुए श्री दीपक सिंह ने कहा कि ग्वालियर में चल रही विकास योजनाओं को गुणवत्ता के साथ निर्धारित अवधि में पूरा कराया जाएगा। जिससे आम नागरिकों को विकास कार्यों का लाभ मिल सके।

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Exit mobile version