जुन्नारदेव से साइकिल से किया भोपाल तक का सफर, पढ़ाई के साथ साथ अर्पण दया कर रहा है आर्मी की तैयारी | New India Times

मो. मुजम्मिल, जुन्नारदेव/छिंदवाड़ा (मप्र), NIT:

जुन्नारदेव से साइकिल से किया भोपाल तक का सफर, पढ़ाई के साथ साथ अर्पण दया कर रहा है आर्मी की तैयारी | New India Times

अर्पण दया पिता राजीव दया उम्र 22 साल निवासी जुन्नारदेव जोकि फिजिकल एहसान अकैडमी में अपनी प्रैक्टिस करने के बाद भोपाल पढ़ाई कर रहे हैं, जुन्नारदेव से भोपाल तक का सफर साईकिल से किया. मिली जानकारी के मुताबिक वह पढ़ाई के साथ ही साथ आर्मी की ट्रेनिंग भी कर रहे हैं. जुन्नारदेव से भोपाल का सफर 248 किलोमीटर का है जो कि उनके द्वारा 14 घंटे 20 मिनट में तय किया गया. जुन्नारदेव से सुबह 4:00 बजे निकले थे बीच में स्टाप लेकर रामपुर सारणी इटारसी अब्दुल्लागंज से होते हुए शाम 6:20 पर भोपाल पहुंचे. साईकिल यात्रा से भोपाल पहुंचने के बाद उनके द्वारा जानकारी दी गई कि आज के यूथ के लिए यह संदेश है कि अपनी पॉजिटिव मेंटालिटी के साथ कुछ भी कार्य संभव है और मेहनत से पीछे नहीं हटना चाहिए कुछ कर दिखाने की इच्छा हो तो ऊंची चोटी को भी छुआ जा सकता है. अर्पण दया अपनी मिसाल पेश करते हुए जुन्नारदेव से साईकिल चलाते-चलाते भोपाल तक पहुंचे साथ ही साथ वह अपनी पढ़ाई के साथ साथ आर्मी ट्रेनिंग भी कर रहे हैं. उनके ट्रेनर एहसान खान हैं।

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Exit mobile version