गणमान्य जनप्रतिनिधियों सहित एक दर्जन तीर्थ यात्री पवित्र उमरा यात्रा पर सऊदी अरब के लिए हुए रवाना | New India Times

मेहलक़ा इक़बाल अंसारी, बुरहानपुर (मप्र), NIT:

गणमान्य जनप्रतिनिधियों सहित एक दर्जन तीर्थ यात्री पवित्र उमरा यात्रा पर सऊदी अरब के लिए हुए रवाना | New India Times

आल इंडिया हज वेलफेयर सोसाइटी की मध्यप्रदेश इकाई के उपाध्यक्ष मोहम्मद मोईन उर्फ़ हाजी मतीन अजमल ने बताया कि बुरहानपुर के गणमान्य नागरिकों जनप्रतिनिधियों सहित एक दर्जन तीर्थयात्री पवित्र उमरा यात्रा पर एक निजी हज टूर के माध्यम से आज सऊदी एयर लाइंस से रवाना हुए।

गणमान्य जनप्रतिनिधियों सहित एक दर्जन तीर्थ यात्री पवित्र उमरा यात्रा पर सऊदी अरब के लिए हुए रवाना | New India Times

इस पवित्र यात्रा में मुस्लिम एजुकेशन सोसाइटी बुरहानपुर के जिला अध्यक्ष सैयद जुजर अली (बहादरपुर), उनके भाई सैयद अकील अली, मकबूल खान, अब्दुल करीम, सैयद युनुस सहित कुल 12 लोग शामिल हैं। ऑल इंडिया हज वेलफेयर सोसाइटी के राष्ट्रीय अध्यक्ष मुकीत ख़ान खंडवा व मध्य प्रदेश इकाई के उपाध्यक्ष हाजी मतीन अजमल ने यात्रा की सफलता के साथ शुभकामनाएं देते हुए सभी तीर्थ यात्रियों को मुंबई एयरपोर्ट से रवाना किया।

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Exit mobile version