मुबारक अली, ब्यूरो चीफ, शाहजहांपुर (यूपी), NIT:

नवरात्र पर्व के शुभ अवसर पर नगर क्षेत्र के सार्वजनिक स्थानों जैसे खिरनीबाग स्थित काली बाड़ी मंदिर, रामचरण धर्मशाला, मोहम्मद जई एवं ओसीएफ में स्थापित की गई मूर्तियों के खन्नौत नदी पर होने वाली विसर्जन के सम्बंध में नगर निगम द्वारा की जाने व्यवस्थाओं का निरीक्षण नगर आयुक्त संतोष कुमार शर्मा ने किया। अपनी देखरेख में मूर्तियों के विसर्जन हेतु गड्ढे कराये जाने का कार्य कराया गया एवं मूर्तियों के विसर्जन हेतु विशेष व्यवस्था कराये जाने हेतु निर्देश दिए गए। इसके अतिरिक्त नगर आयुक्त द्वारा खन्नौत नदी पर प्रकाश व्यवस्था एवं बैरिकेडिंग किये जाने हेतु सम्बंधित को निर्देशित किया गया।
