छिंदवाड़ा जिला कलेक्टर ने की तामिया में आवेदनों के निराकरण की समीक्षा | New India Times

मो. मुजम्मिल, जुन्नारदेव/छिंदवाड़ा (मप्र), NIT:

छिंदवाड़ा जिला कलेक्टर ने की तामिया में आवेदनों के निराकरण की समीक्षा | New India Times

मुख्यमंत्री जन सेवा अभियान के अंतर्गत अभी तक 878 शिविरों का आयोजन कर एक लाख से भी ऊपर आवेदन दर्ज करते हुए छिंदवाड़ा जिला प्रदेश में प्रथम स्थान पर है। प्राप्त आवेदनों का गति के साथ निराकरण और ऑनलाइन प्रविष्टि भी सुनिश्चित हो, इसके लिए कलेक्टर श्री सौरभ कुमार सुमन ने जुन्नारदेव के अंतर्गत जनपद पंचायत तामिया के सभाकक्ष में बैठक लेकर विकासखंड के अंतर्गत अभी तक प्राप्त आवेदनों में निराकरण और निराकरण की ऑनलाइन प्रविष्टि की समीक्षा की एवं अब तक निराकृत हो चुके सभी आवेदनों का ऑनलाइन निराकरण भी यथाशीघ्र दर्ज करने के निर्देश दिए। इस दौरान जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी श्री हरेंद्र नारायण, सहायक कलेक्टर सुश्री वैशाली जैन, एडीएम श्री ओ.पी. सनोडिया, एसडीएम छिंदवाड़ा श्री अतुल सिंह व एसडीएम जुन्नारदेव एम.आर. धुर्वे सहित अभियान से जुड़े सभी विभागों के जिला अधिकारी और शिविर आयोजन में संलग्न सभी कर्मचारी उपस्थित थे।

By nit

One thought on “छिंदवाड़ा जिला कलेक्टर ने की तामिया में आवेदनों के निराकरण की समीक्षा”

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Exit mobile version