पूर्व चेयरमैन रीतेश शर्मा ने अफवाहों पर विराम लगाते हुए 2023 में धौलपुर से विधानसभा चुनाव लड़ने का किया ऐलान | New India Times

यूसुफ खान, ब्यूरो चीफ, धौलपुर (राजस्थान), NIT:

पूर्व चेयरमैन रीतेश शर्मा ने अफवाहों पर विराम लगाते हुए 2023 में धौलपुर से विधानसभा चुनाव लड़ने का किया ऐलान | New India Times

राजस्थान में 2023 में विधानसभा चुनावों को लेकर पूर्व सभापति रीतेश शर्मा लंबे समय से तैयारी कर रहे हैं। लेकिन धौलपुर में बदलते राजनैतिक समीकरण और अशोक शर्मा की मृत्यु के बाद धौलपुर में उनके चुनाव लडने न लड़ने को लेकर अफवाह और अटकलों का बाजार गर्म है. कल रीतेश शर्मा ने अपने आवास पर प्रेस वार्ता कर सभी अटकलों पर विराम लगाते अपनी स्थिति स्पष्ट कर दी. पूर्व सभापति रीतेश शर्मा ने पत्रकारों से मुखातिब होते हुए कहा कि आज इस प्रेस कांफ्रेंस की जरूरत इसलिए आन पड़ी है की धौलपुर में राजनैतिक क्षेत्र में तेजी से बदलाव के साथ जगन परिवार को भी बड़े भाई अशोक शर्मा जी की मृत्यु से बड़ा आघात लगा है। ऐसे बदलते राजनैतिक घटना क्रम में लोग मेरी भूमिका को लेकर अटकलें लगा रहे हैं और मुझसे भी फोन पर या निजी तौर पर मिलकर स्थिति स्पष्ट करने की बात पूछ रहे हैं तो मैं आज आप सभी को स्पष्ट कर दूं की आगामी विधान सभा चुनावों को लेकर में पूरी तरह से सक्रिय हूँ और निरंतर जनसंपर्क में हूँ. धौलपुर से विधानसभा चुनाव लड़ने को लेकर मैं पिछले दो साल से लगातार तैयारी कर रहा हूँ। धौलपुर विधानसभा मेरी कर्मस्थली रही है और नगर परिषद धौलपुर के सभापति के रूप में मुझे लोगों की सेवा करने के साथ उनका सेह का अवसर प्राप्त हुआ है तथा मेरे पिताजी स्व.श्री मुरारी लाल शर्मा व मेरी माताजी श्रीमती मीनाक्षी शर्मा धोलपुर पंचायत समिति की प्रधान एवं नगर पालिका के चेयरमैन रहे हैं अब धौलपुर विधानसभा के बदलते राजनैतिक परिदृश्य व परिवार के बदलते राजनैतिक समीकरणों को ध्यान में रखते हुए में आगामी विधानसभा चुनाव 2023 धौलपुर विधानसभा से ही लडूंगा.
आपको एक बात स्पष्ट कर दू अशोक भाईसाहब की मौत से पहले यह स्पष्ट हो चुका था की भाई साहब राजाखेडा से चुनाव लगे और आखिरी समय में वे राजाखेडा में भरपूर मेहनत भी कर रहे थे। कई उदाहरण है की एक ही परिवार के लोगों ने अलग अलग पार्टी से अलग अलग विधान सभा से एक साथ चुनाव लड़ा है। हमारे विधानसभा क्षेत्र अलग है मुद्दे अलग है और मतदाता भी अलग है इसलिए दोनों क्षेत्रों के चुनाव आपस में प्रभावित होने की कोई संभावना नहीं है धौलपुर से चुनाव लड़ना आजकल या एक दो दिन में लिया निर्णय नहीं है कई साल पहले से ही धौलपुर विधान सभा चुनाव में उतरने की मेरी तैयारियां लगातार चल रही है। इसलिए यह कोई नया विषय नहीं है की रीतेश शर्मा का स्टैंड क्या मैं और मेरा परिवार हमेशा से धौलपुर के हर जाति और समुदाय के सुख दुख का साथी रहा है। अब सभी धौलपुर वासियों के साथ मिलकर धौलपुर विधानसभा की उन्नति एवं प्रगति का सारथी बनना चाहता हूँ इसलिए में बड़े बुजुगों के आशीर्वाद और हम उम्र और छोटों के साथ और प्रेम का आकांक्षी है। इसलिए एक बार में फिर स्पष्ट कर दूं की आगामी विधानसभा चुनाव में धौलपुर से मैं अपनी दावेदारी प्रस्तुत करता हूं और इसके लिए तैयारियों जारी है।

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Exit mobile version