नगर निगम कैम्पस में टाॅयकैथन प्रतियोगिता का हुआ आयोजन, नगर आयुक्त ने स्टाॅलों को देखकर बच्चों की प्रंशसा कर किया प्रोत्साहित | New India Times

मुबारक अली, ब्यूरो चीफ, शाहजहांपुर (यूपी), NIT:

नगर निगम कैम्पस में टाॅयकैथन प्रतियोगिता का हुआ आयोजन, नगर आयुक्त ने स्टाॅलों को देखकर बच्चों की प्रंशसा कर किया प्रोत्साहित | New India Times

नगर आयुक्त संतोष कुमार शर्मा के निर्देशन में स्वच्छता का अमृत महोत्सव के अन्तर्गत नगर निगम की टीम द्वारा नगर निगम कैम्पस में टाॅयकैथन प्रतियोगिता आयोजित की गई।

आयोजित टाॅयकैथन प्रतियोगिता में नगर क्षेत्र के लीड कान्वेंट स्कूल, आर्य महिला इण्टर काॅलेज, केन्द्रीय विद्यालय-1 व 2 एवं रेयान इण्टर काॅलेज के बच्चों द्वारा सक्रिय रुप से प्रतिभाग करते हुये स्वच्छता के प्रति सन्देश देने के उद्देश्य से अनुपयोगी वस्तुओं को अपने हाथों से उपयोग की जा सकने वाली वस्तुओं के रुप में विकसित कर सुन्दर प्रदर्शनी के स्टाॅल लगायेे गये।

नगर निगम कैम्पस में आयोजित टाॅयकैथन प्रतियोगिता में नगर आयुक्त सन्तोष कुमार शर्मा के द्वारा लगे स्टाॅलों का निरीक्षण किया गया।

स्टाॅलों को देखकर बच्चों की प्रंशसा कर प्रोत्साहित किया गया। इस मौके पर नगर आयुक्त द्वारा अधिक जानकारी देते हुये बताया गया कि 1 अक्टूबर 22 को नगर निगम द्वारा टाउनहाल स्थित शहीद पार्क में आयोजित होने वाले मेले में टाॅयकैथन प्रतियोगिता में प्रतिभाग करने वाले बच्चों (विजेताओं) को पुरस्कृत किया जायेगा।

इस अवसर पर नगर आयुक्त संतोष कुमार शर्मा के साथ सहायक नगर आयुक्त रश्मि भारती, नगर स्वास्थ्य अधिकारी डाॅ0 मनोज कुमार मिश्रा, सफाई एवं खाद्य निरीक्षक पवन कुमार, हरवंश कुमार दीक्षित, राजमंगल सिंह, चन्द्रवीर सिंह सागर, सुनील कुमार शाक्य, संजीव वर्मा एवं डिस्ट्रिक्ट को-आडिनेटर विनय प्रताप सिंह व लीड कान्वेंट स्कूल की प्रधानाचार्य तराना जमाल व अन्य स्कूलों से प्रतिभाग करने वाली शिक्षिका तथा स्कूल, काॅलेजों के बच्चों द्वारा सक्रिय प्रतिभाग किया गया।

By nit

Exit mobile version