खुनियांव विकास खण्ड में आयोजित हुए ब्लाक समाधान दिवस में नहीं आया कोई फरियादी | New India Times

अबरार अली, ब्यूरो चीफ, सिद्धार्थनगर (यूपी), NIT:

खुनियांव विकास खण्ड में आयोजित हुए ब्लाक समाधान दिवस में नहीं आया कोई फरियादी | New India Times

खुनियांव विकास खण्ड में ब्लाक समाधान दिवस आयोजित हुआ जिसमें विकास खण्ड के अधिकारी व कर्मचारी मौके पर मौजूद रहे लेकिन एक भी फरियादी अपनी समस्या लेकर नहीं आया।
प्रदेश सरकार ग्रामीण अंचल में रहने वाले लोगों की विकास विभाग से सम्बंधित समस्याओं का एक ही स्थान पर समाधान कराने के लिए विकास खण्ड परिसर में प्रत्येक माह के पहले व तीसरे बुधवार को “ब्लाक दिवस” व “महिला मेट दिवस” का आयोजन आरम्भ किया है।

तहसील व थाना समाधान दिवस की तर्ज पर ब्लाक समाधान दिवस में विकास खण्ड के अधिकारी व कर्मचारी मौके पर मौजूद रहकर फरियादियों के समस्या का समाधान करते हैं।

परंतु इस आयोजन के बारे में लोगों को अधिक जानकारी न होने के कारण फरियादियों की संख्या न के बराबर रहती है।

ब्लाक दिवस में मौजूद खण्ड विकास अधिकारी विजय कुमार मिश्रा ने कहा कि गांव के लोग विकास विभाग से सम्बंधित अपनी शिकायत ब्लाक समाधान दिवस में लेकर आएं। उनका समाधान कराया जाएगा।

इस मौके पर सहायक विकास अधिकारी पंचायत जितेन्द्र नाथ त्रिपाठी, सुजीत जायसवाल, यशवंत यादव, विरेन्द्र कुमार, जयसिंह गुप्ता, हरेन्द्रनाथ पाण्डेय, अतुल सिंह, पीयूष पाण्डेय, सैदुल्लाह आदि सचिवगण उपस्थित रहे।

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Exit mobile version