गरीब परिवार की बालिकाओं व बालकों हेतु नगरीय पुलिस भोपाल द्वारा 15 दिवसीय "सृजन" प्रशिक्षण कार्यक्रम का किया जाएगा आयोजन | New India Times

जमशेद आलम, ब्यूरो चीफ, भोपाल (मप्र), NIT:

गरीब परिवार की बालिकाओं व बालकों हेतु नगरीय पुलिस भोपाल द्वारा 15 दिवसीय "सृजन" प्रशिक्षण कार्यक्रम का किया जाएगा आयोजन | New India Times

महिला एवं बाल सुरक्षा हेतु चलाए जाने वाले विशेष अभियान के अंतर्गत भोपाल पुलिस कमिश्नर श्री मकरंद देउस्कर के निर्देश पर कल 12 नम्बर मल्टी हबीबगंज में एक विशेष अभियान चलाया गया। 15 दिवसीय इस अभियान के अंतर्गत महिलाओं, बच्चों तथा किशोरी बालिकाओं तथा बालकों को विशेष रूप से प्रशिक्षित किया जाएगा। महिलाओं को शक्ती समिति का सद्स्य बनाया जाएगा। नगर रक्षा समिति का सद्स्य बनाया जाएगा तथा उन्हें सामुदायिक सुरक्षा के लिए विशेष रूप से प्रेरित किया जाएगा।

बालिकाओं का सृजन कैंप लगाया जाएगा। सृजन कैंप के अंतर्गत बालिकाओं का प्रशिक्षण शिविर होगा, जिसमें पुलिस में भर्ती एवं वर्दी धारी बलों में भर्ती होने के लिए प्रेरित किया जाएगा तथा अन्य नौकरियां हेतु कैरियर काउंसलिंग भी की जाएगी एवं उन्हें अधिकारों के बारे में, बाल संरक्षण के बारे में तथा कानून के बारे में ज्ञान प्रदान किया जाएगा।

इसके अतिरिक्त उन्हें शारीरिक व्यायाम योग व अन्य प्रेरणास्पद प्रशिक्षण भी प्रदान किया जाएगा। महिलाओं को शक्ति समिति तथा नगर रक्षा समिति का सदस्य बनाया जाएगा तथा उन्हे अपने समुदाय मे घरेलू हिंसा रोकने के लिये तथा नशे की समस्या को रोकने के लिये विशेष रूप से प्रशिक्षित किया जाएगा।

गरीब परिवार की बालिकाओं व बालकों हेतु नगरीय पुलिस भोपाल द्वारा 15 दिवसीय "सृजन" प्रशिक्षण कार्यक्रम का किया जाएगा आयोजन | New India Times

डीसीपी जोन 1 श्री साई कृष्णा तथा एडिशनल डीसीपी श्री श्रुतकीर्ति सोमवंशी इसमें विशेष रुची दिखा रहे हैं तथा इसमें एसीपी श्री विरेन्द मिश्रा द्वारा थाना शाहपुरा तथा थाना हबीबगंज प्रभारी के साथ मिलकर इस योजना को प्रारम्भ किया गया है। 15 दिवसीय यह कार्यक्रम 12 नम्बर मल्टी हबीबगंज में ही आयोजित किया जाएगा. इसका समन्वय पुलिस उपायुक्त कार्यालय से निरीक्षक श्री आशीष भट्टाचार्य तथा निरीक्षक श्रीमती अकांक्षा शर्मा कर रहे हैं, जो प्रतिदिन इन चयनित किशोरी बालिकाओं को प्रशिक्षण देंगे तथा इसमें साथ साथ किशोर वर्ग के बालकों को भी प्रशिक्षित किया जाएगा, कि उन्हें महिलाओं के साथ किस तरह का व्यवहार करना चाहिये तथा उन्हें एक अच्छा नागरिक बनने के लिये क्या क्या गुण होने चाहिये।

इसके साथ साथ बालिकाओं को घरेलू हिंसा से बचाव के तरीके तथा यौन शोषण से बचाव के तरीकों के बारे में बताया जाएगा तथा उनकी केरियर काऊन्स्लींग भी की जायेगी। यह अभिनव प्रयास भोपाल पुलिस द्वारा किया जा रहा है. 15 दिवसीय इस प्रशिक्षण कार्यक्रम में लगातार प्रतिदिन समाज सेवी संस्थाएं भी इसमें सहयोग दे रही हैं जिसमे विशेष रूप से सन्जनी, बचपन, मुस्कान व अन्य समाजिक संस्था भी विशेष रूप से इसमें आगे आकर के पुलिस के साथ मिल कर के योजना का क्रियान्वन कर रही हैं।

उल्लेखनीय है कि इस शिविर में 150 बालिकाएं एवं 100 किशोर वर्ग के बालक तथा करीब 350-400 की संख्या में महिलाएं, शक्ती दल की सदस्य शामिल होंगी। महिलाओं का पृथक कैम्प होगा। बालिकाओं का 2 घंटे का प्रतिदिन प्रशिक्षण कैम्प होगा तथा किशोर वर्ग के बालकों को सुरक्षा तथा महिला अपराधों संबंधित विशेष प्रशिक्षण भी दिया जाएगा।

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Exit mobile version