नागौर जिले में कोर्ट के बाहर दिनदहाड़े गैंगस्टर संदीप सेठी और उसके साथियों पर गोलीबारी, हमले में गैंगस्टर संदीप सेठी की मौत, चार अन्य घायल | New India Times

अशफाक कायमखानी, ब्यूरो चीफ, जयपुर (राजस्थान), NIT:

नागौर जिले में कोर्ट के बाहर दिनदहाड़े गैंगस्टर संदीप सेठी और उसके साथियों पर गोलीबारी, हमले में गैंगस्टर संदीप सेठी की मौत, चार अन्य घायल | New India Times

राजस्थान के नागौर जिले में कोर्ट के बाहर मेन रोड पर आज सोमवार को दिनदहाड़े गैंगस्टर संदीप सेठी और उसके साथियों पर अज्ञात बदमाशों ने हमला कर दिया। हमले में गैंगस्टर संदीप सेठी की मौत हो गई जबकि उसके 3 साथी और एक अधिवक्ता समेत 4 लोग घायल हो गए। गंभीर घायल संदीप के दो साथियों को जोधपुर रेफर किया गया है।

महानिदेशक पुलिस श्री एम एल लाठर के निर्देश पर जयपुर से एटीएस व एसओजी के एडीजी अशोक राठौड़ को मौके पर भेजा गया है। पुलिस ने चारों तरफ सघन नाकाबंदी कर दी है। हुलिये के आधार पर आरोपियों की पहचान कर गिरफ्तारी के प्रयास किए जा रहे हैं।

कार्यवाहक एडीजी लॉ एंड ऑर्डर वी के सिंह ने बताया कि सोमवार दिन में लगभग डेढ़ बजे नागौर कोर्ट से पेशी भुगत कर लौट रहे मर्डर के आरोपी संजीव सेठी पर मुख्य मार्ग पर अज्ञात बदमाशों ने हमला कर दिवा। गोलीबारी में सन्दीप की मौत हो गई। हमले में सन्दीप के तीन साथियों समेत एक अधिवक्ता के भी गोली लगने की सूचना है। हमले के बाद घायल हुए व्यक्तियों को नजदीकी हॉस्पिटल ले जाया गया। मृतक सन्दीप के दो साथियों को गम्भीर हालत में जोधपुर रेफर किया जा रहा है।

एडीजी सिंह ने बताया कि हुलिये के आधार पर बदमाशों की धरपकड़ के प्रयास प्रारंभ कर दिए गए है। उन्होंने बताया कि घटना से जुड़ी हुई कड़ियों को जोड़कर आरोपियों की पुख्ता पहचान करने और उन्हें दस्तयाब करने की सारी कार्रवाई प्ररम्भ कर दी गई है।

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Exit mobile version