नेशनल हाइवे 44 पर हुए सड़क दुर्घटना में बाइक सवार की हुई दर्दनाक मौत | New India Times

राकेश यादव, देवरी/सागर (मप्र), NIT:

नेशनल हाइवे 44 पर हुए सड़क दुर्घटना में बाइक सवार की हुई दर्दनाक मौत | New India Times

देवरी थाना अंतर्गत बाईपास नेशनल हाईवे 44 पर गुरुवार की देर रात्रि एक भीषण सड़क हादसे में एक बाइक सवार की दर्दनाक मौत हो गई। प्राप्त जानकारी अनुसार गुरुवार की देर रात्रि नेशनल हाईवे 44 पर सिलारी तिराहा के पास देवरी नगर के पृथ्वी वार्ड निवासी गज्जू कोरी उम्र करीब 35 वर्ष मोटरसाइकिल से सिलारी तिराहा फोर लाइन से जा रहा था तभी सागर की तरफ से आ रहे ट्रक क्रमांक RJ 14-GE 3252 ने बाइक सवार को रौंदा डाला जिसमें बाइक सवार गज्जू कोरी निवासी पृथ्वीवार्ड देवरी की घटनास्थल पर ही दर्दनाक मौत हो गई. घटना करीब 1:30 बजे रात की बताई जा रही है. घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और पुलिस ने पंचनामा कार्रवाई करते हुए शव का पोस्टमार्टम कराया.

वहीं पुलिस ने एक्सीडेंट दुर्घटना को अंजाम देने वाले ट्रक को जप्त कर पुलिस अभिरक्षा में लिया है और ट्रक चालक के खिलाफ दुर्घटना को अंजाम देने में विभिन्न धाराओं में मामला पंजीबद्ध किया है. घटना में मृतक गज्जू कोरी देवरी नगर के सिटी केबल में केबल लाइन सुधार करने का कार्य करता था.

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Exit mobile version